Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन और के राज्य सभा नामांकन पर बधाई दी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन और के राज्य सभा नामांकन पर बधाई दी

  • इतनी लंबी राजनीतिक यात्रा में जेपी आंदोलन से लेकर विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहते हुए श्री नीतीश कुमार के दामन पर कभी कोई दाग नहीं लगा।
  • श्री नीतीश कुमार जी हमेशा सादगी, शुचिता और सार्वजनिक जीवन के उच्चतम मूल्यों के पक्षधर रहे हैं।
  • बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में श्री नीतीश कुमार का कार्यकाल स्वर्णिम काल के रूप में याद रखा जाएगा।
  • श्री नीतीश कुमार जी ने अपने शासनकाल में बिहार को जंगलराज से मुक्त करने का काम किया।
  • राज्य सभा में आने पर एनडीए के सभी साथी श्री नीतीश कुमार जी का हृदय से स्वागत करते हैं।
  • मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के आदर्शों का पालन करते हुए बिहार में विकास की नई इबारत लिखने का कार्य किया।
  • माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी बिहार में लंबे समय तक यशस्वी राजनीति करने के बाद अब राज्य सभा के माध्यम से संसद में भी अपना योगदान देंगे।
  • हम सभी एनडीए के सदस्य, भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता, श्री नितिन नवीन जी का राष्ट्रीय राजनीति में और संसद में स्वागत करते हैं।
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह ने आज गुरुवार को पटना, बिहार में भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन एवं बिहार के आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के राज्य सभा नामांकन कार्यक्रम में उपस्थित रहे और उन्हें हार्दिक बधाई दी।

बिहार के आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को बधाई देते हुए श्री शाह ने कहा कि एक लंबी राजनीतिक यात्रा में विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहते हुए श्री नीतीश कुमार के दामन पर कभी कोई दाग नहीं लगा। भ्रष्टाचार के एक भी आरोप के बिना इतना लंबा राजनीतिक सफर तय करना सिद्ध करता है कि श्री नीतीश कुमार जी ने सार्वजनिक जीवन को किस तरह जिया है। बिहार के हर गांव, हर घर में बिजली पहुंचाने में भी श्री नीतीश कुमार जी का बहुत बड़ा योगदान रहा। श्री नीतीश कुमार जी हमेशा सादगी, शुचिता और सार्वजनिक जीवन के उच्चतम मूल्यों के पक्षधर रहे हैं और उन्होंने इनका अक्षरशः पालन भी किया है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 11 वर्षों तक बिहार को हर प्रकार से आगे ले जाने में उनका बहुत बड़ा योगदान है और उनके नेतृत्व में ही माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की भेजी हुई सभी योजनाएं बिहार के जन-जन तक पहुंची हैं।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि श्री नीतीश कुमार जी, 1974 के जयप्रकाश आंदोलन के प्रमुख नेता रहे हैं और तब से लेकर आज तक उन्होंने पूरा जीवन लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के सिद्धांतों पर बिताने का प्रयास किया। आज फिर से एक बार वह राज्यसभा के सांसद के नाते दिल्ली आ रहे हैं। एनडीए के सभी साथी उनका हृदय से स्वागत करते हैं और मुख्यमंत्री के तौर पर उनका जो कार्यकाल रहा, बिहार के लोग हमेशा उसे याद भी रखेंगे और उसका सम्मान भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने अपने लंबे राजनैतिक जीवन में जेपी के आदर्शों का पालन करते हुए बिहार में विकास की नई इबारत लिखने का कार्य किया, बिहार की जनता उनके कार्यकाल को स्वर्णिम काल के रूप में सम्मान के साथ याद रखेगी। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का राज्य सभा में आने पर स्वागत है।

माननीय भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के राज्य सभा नामांकन पर उन्हें बधाई देते हुए श्री शाह ने कहा कि श्री नितिन नवीन जी राज्य में लंबे समय तक यशस्वी राजनीति करने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं और अब वह राज्य सभा के माध्यम से संसद में भी अपना योगदान देंगे। हम सब एनडीए के सदस्य, भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता, श्री नितिन नवीन जी का राष्ट्रीय राजनीति में और संसद में स्वागत करते हैं। आज बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने भी राज्यसभा में अपना नामांकन किया है। इसके साथ ही बहुत लंबे अरसे के बाद श्री नीतीश कुमार फिर से एक बार राष्ट्रीय राजनीति में राज्यसभा सांसद के नाते प्रवेश करेंगे। 2005 से लेकर आज तक नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री रहे, उनका यह कार्यकाल बहुत यशस्वी रहा। उन्होंने बिहार के विकास को सही मायनों में गति देने का कार्य किया। श्री नीतीश कुमार ने अपने शासनकाल में बिहार को जंगलराज से मुक्त करने का काम किया, उन्होंने बिहार की सड़कों को बेहतर किया और उनसे गांवों को जोड़ा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ