Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

शिक्षा कामधेनु समान

शिक्षा कामधेनु समान

कुमार महेंद्र
सर्वांगीण विकास परम सेतु,
सुखद भविष्य सरस आधार ।
अंतःकरण साहस शौर्य सरिता,
विकट परिस्थिति धैर्य अपार ।
मर्यादा परंपरा संस्कार वाहिनी,
संबंधों में अपनत्व आह्वान ।
शिक्षा कामधेनु समान ।।

आत्मविश्वास निर्झर स्रोत,
संघर्ष पथ पर सहर्ष गमन ।
त्याग नैराश्य निम्न दृष्टिकोण,
रग रग सकारात्मकता रमन ।
नवाचार प्रौद्योगिकी वाहिका,
समग्र प्रगति की आन बान शान ।
शिक्षा कामधेनु समान ।।

अनुशासन मय जीवन शैली,
समय हर पल सदुपयोग ।
अंतःकरण स्नेह प्रेम ज्योत,
नित्य तत्पर परस्पर सहयोग ।
जोश उत्साह उमंग संचारिका,
हर कदम सफलता कीर्तिमान ।
शिक्षा कामधेनु समान ।।

सत्य रक्षा हेतु मुखर स्वर,
अनैतिकता विरोध पुरजोर ।
शिखर राष्ट्र गौरव पताका,
शांति सद्भाव मधुरिम भोर ।
नारी वरिष्ठजन आदर प्रदायिनी,
जननी जन्मभूमि का स्वाभिमान ।
शिक्षा कामधेनु समान ।।

कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ