कविता,जन हृदय का उद्घोष
कुमार महेंद्रमृदुल मधुर हिय तरंग,
मनमोहक यथार्थ श्रृंगार ।
प्रेरणास्पद संवाद कड़ी,
मानवता उत्थान आधार ।
नैतिक ओजस्वी दिव्य छवि,
शीघ्र समाधान कमियां दोष ।
कविता,जन हृदय का उद्घोष ।।
आत्मसात नव प्रौद्योगिकी,
उज्ज्वल भविष्य पथ प्रशस्त ।
नवाचार हेतु सदैव तत्पर,
हर कष्ट बाधा मूल अस्त ।
मिटा क्रोध वैमनस्य नैराश्य,
प्रदत्त निर्झर खुशियां परितोष ।
कविता,जन हृदय का उद्घोष ।। ।।
प्रबल धर्म आस्था विश्वास,
सांप्रदायिक सौहार्द प्रयास ।
अर्थ भाव अमृत तुल्य,
सानिध्य संग हर्ष उल्लास ।
शुद्ध सात्विक जीवन शैली,
क्षमा याचना समर्पण कोष ।
कविता,जन हृदय का उद्घोष ।।
सहज सजग पुनीत दृष्टि ,
चाह स्वच्छ सौम्य परिवेश ।
नित्य प्रहरी स्नेह प्रेम बंधुत्व,
परिवार समाज संस्कृति देश ।
अन्याय विरुद्ध सदा सिंहनाद,
शब्द सामर्थ्य वंदन आशुतोष ।
कविता,जन हृदय का उद्घोष ।।
कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com