होली का संदेश
सुरेन्द्र कुमार रंजनरंगों का त्योहार है होली,
खुशियों का भंडार है होली।
हरी, गुलाबी,नीली,पीली,
रंगों से सराबोर है होली।
आपसी वैमनस्य को मिटाकर,
प्रेम की ज्योति जगाता है होली।
जाति - धर्म के बंधन को तजकर,
आपसी सद्भाव बढ़ाता है होली।
तन - मन को सींचित करके,
जीवन को जीवंत बनाता है होली।
तरह - तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों से,
रू-ब-रू हमें कराता है होली।
प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का,
संदेश सभी को देता है होली।
त्याग कर पुराने वैमनस्य को,
दुश्मनी मिटाने का संदेश देता है होली।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com