भागलपुर से बांका तक विकास की रफ्तार, समृद्धि यात्रा में मुख्यमंत्री ने सैकड़ों योजनाओं से भरी नई ऊर्जा - हिमराज राम

18 मार्च 2026, पटना।
जद (यू0) प्रदेश प्रवक्ता श्री हिमराज राम ने सोशल संवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि बिहार में विकास अब केवल घोषणा का विषय नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देने वाली सच्चाई है। भागलपुर और बांका जिलों में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की यात्रा ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका विकास माॅडल समीक्षा, संवेदनशीलता, सुशासन और समर्पण पर आधारित है।
भागलपुर, जो बिहार का प्रवेश द्वार, गंगातट की सांस्कृतिक विरासत, कृषि, शिक्षा, व्यापार, पर्यटन और आस्था का प्रमुख केंद्र है, उसे मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान ₹442 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात दी है। भागलपुर जिले में कुल 144 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया, जिनमें ₹171 करोड़ की लागत से 88 योजनाओं का उद्घाटन हुआ और ₹271 करोड़ की लागत से 56 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। यह केवल योजनाओं की संख्या नहीं है, बल्कि भागलपुर के आने वाले वर्षों का विकास रोडमैप है।
भागलपुर के लिए जिन बड़ी योजनाओं की दिशा तय की गई है, वे जिले के अगले दशक का भविष्य निर्धारित करेंगी। सुल्तानगंज में जहाज घाट के निकट पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की योजना धार्मिक आस्था और पर्यटन अर्थव्यवस्था का नया माॅडल बनेगी। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, स्थानीय स्तर पर होटल, परिवहन, दुकानों और छोटे व्यवसायों को नया अवसर मिलेगा तथा पर्यटन आधारित रोजगार का विस्तार होगा। नवगछिया अनुमंडल में स्पोर्ट्स क्लब काॅम्प्लेक्स का निर्माण भागलपुर की युवा ऊर्जा को दिशा देने वाला कदम है। इससे खेल प्रतिभाओं को मंच मिलेगा, प्रशिक्षण की सुविधाएं विकसित होंगी और ग्रामीण-शहरी युवाओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। भागलपुर में कैंसर संस्थान की स्थापना की दिशा में पहल स्वास्थ्य क्षेत्र की ऐतिहासिक उपलब्धि है।
महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भागलपुर ने एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 8305 जीविका स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 1,05,525 जीविका दीदियों को बैंक ऋण के रूप में ₹377.66 करोड़ से अधिक की सांकेतिक सहायता प्रदान की। यह राशि केवल वित्तीय मदद नहीं, बल्कि बिहार की महिलाओं को आर्थिक शक्ति के केंद्र में स्थापित करने का प्रतीक है।
इसी प्रकार, बांका जिला, जो आस्था, पहाड़ी भूगोल, कृषि, परिश्रम और संभावनाओं की धरती है, वहां भी मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने विकास की अभूतपूर्व गति का संदेश दिया है। समृद्धि यात्रा के दौरान बांका में कुल 497 विकास योजनाओं के माध्यम से जिले को नई दिशा दी गई। इनमें 278 योजनाओं का उद्घाटन और 219 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। यह संख्या केवल आंकड़ा नहीं है, बल्कि इस बात का प्रमाण है कि सरकार काम कर रही है, योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं और विकास गांव-गांव तक पहुँच रहा है।
बांका में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने विकास योजनाओं का अवलोकन किया, कटोरिया के डिग्री काॅलेज परिसर में विभिन्न विभागों के स्टाॅलों का निरीक्षण किया, लाभुकों को चेक प्रदान किया, आशा दीदियों से संवाद किया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया का लोकार्पण कर उसे जनता को समर्पित किया। यह बताता है कि उनका दौरा केवल औपचारिक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता से जुड़ा हुआ जवाबदेह विकास माॅडल है।
समृद्धि यात्रा इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार बिहार के हर जिले, हर प्रखंड, हर गांव और हर परिवार तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनके नेतृत्व में विकास, न्याय के साथ विकास और समावेशी सुशासन की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी, और भागलपुर-बांका सहित पूरे बिहार को समृद्ध, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प पूरी शक्ति के साथ आगे बढ़ेगा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews