Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पटना में वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण को लेकर क्लस्टर शिविर आयोजित

पटना में वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण को लेकर क्लस्टर शिविर आयोजित

  • राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, पटना द्वारा क्लस्टर शिविर का आयोजन

पटना, 24 मार्च 2026:
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के पटना क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा पंजीकृत औद्योगिक इकाईयों को वेब पोर्टल पर अपने वार्षिक उधोग सर्वेक्षण (ASI) रिटर्न्स स्वंय भरने एवं सर्वेक्षण कार्य के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए 24.03.2026 को कर्पूरी ठाकुर सदन, आशियाना दीघा रोड, पटना के केंद्रीय लोक निर्माण विभाग सम्मेलन कक्ष में एक क्लस्टर शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 20 औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया I
श्री रोशन लाल साहू, उप महानिदेशक एवं अन्य उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया I उन्होंने रिटर्न्स को वेब पोर्टल पर स्वंय संकलन के लिए औद्योगिक इकाईयों के प्रबंधक को उत्साहपूर्ण प्रयास करने की अपील की I औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुये उप महानिदेशक ने कहा कि अर्थव्यवस्था के बदलते हुए परिदृश्य में सरकार के नीति निर्माण एवं आर्थिक विकास हेतु औद्योगिक इकाईयों द्वारा समय पर ASI रिटर्न का स्वंय संकलन किया जाना अतिमहत्वपूर्ण है I

कार्यक्रम का आयोजन पटना स्थित कर्पूरी ठाकुर सदन में किया गया, जिसमें विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उद्योग इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पंजीकरण एवं प्रारंभिक तैयारियों के साथ हुई। इसके बाद उद्घाटन सत्र में अतिथियों का स्वागत, दीप प्रज्वलन तथा वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण एवं क्लस्टर शिविर की आवश्यकता और महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि ASI देश की औद्योगिक स्थिति को समझने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिससे नीति निर्माण में सहायता मिलती है।

उद्घाटन सत्र के बाद तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें ASI पोर्टल पर आंकड़ों के सही संकलन एवं अपलोडिंग की प्रक्रिया पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को डेटा संग्रहण में सावधानी और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान चाय विश्राम एवं हाई टी का भी आयोजन किया गया, जिससे प्रतिभागियों को आपसी संवाद का अवसर मिला। अंत में फीडबैक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए और सुझाव प्रस्तुत किए।

स्वागत भाषण श्री राजीव कुमार झा, सहायक निदेशक ने दिया I श्री देवेंद्र कुमार , श्री धीरेन्द्र नाथ प्रसाद, के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारियों श्री अमिताभ पाठक, श्री कमलेश प्रधान, श्री दिलीप कुमार, श्री कमलेश कुमार गुप्ता, श्री जीतेंद्र राय, श्री सुबोध कुमार, श्री चन्दन कुमार एवं श्री सुमित कुमार, ने उपस्थित प्रतिभागियों को वेब पोर्टल पर अपना रिटर्न्स भरने का प्रशिक्षण दिया l कार्यक्रम में सम्मिलित कुछ महत्वपूर्ण औधोगिक इकाईयों M/S Vitra India Glass, M/S Willson Medical , M/S Magadh Industries, M/S GAIL India Ltd. इत्यादि के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए l मंच संचालन श्रीमती मंजूषा कुमारी, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी ने किया l औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधियों को स्वंय संकलन हेतु प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से आयोजित क्लस्टर शिविर श्री सुधीर कुमार झा, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सम्पन्न हुआ l

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ