चैती छठ पर सिविल डिफेंस वार्डनों को सख्त निर्देश: सजग, सक्रिय और मुस्तैद रहने पर जोर

पटना। चैती छठ पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में आपदा प्रबंधन के अपर जिला दंडाधिकारी देवेंद्र प्रताप शाही ने सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा) के वार्डनों और स्वयंसेवकों को घाटों पर पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए हैं।
पटना समाहरणालय के सभा कक्ष में आयोजित ड्यूटी ब्रीफिंग के दौरान एडीएम श्री शाही ने स्पष्ट कहा कि गंगा घाटों, नदी और तालाबों पर तैनात सभी वार्डन सजग, सक्रिय और लगातार गतिशील रहें। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी वार्डन अपने पास सीटी (व्हिसल) रखें और किसी एक स्थान पर बैठने के बजाय निरंतर मूवमेंट में रहें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि सभी वार्डन सिविल डिफेंस की निर्धारित वर्दी में ही ड्यूटी करेंगे। सिविल ड्रेस में पाए जाने पर संबंधित वार्डन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ग्रुप लीडरों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि उनके अधीन कोई भी स्वयंसेवक कंट्रोल रूम या अन्य स्थानों पर निष्क्रिय न बैठे, बल्कि सक्रिय रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करे।
एडीएम ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से गंगा में नाव और गोताखोरों की तैनाती की गई है। सिविल डिफेंस के वार्डनों को इन नाविकों और गोताखोरों पर भी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि वे अपने-अपने घाटों पर पूरी सतर्कता और सक्रियता के साथ कार्य करें।.jpeg)
.jpeg)
उन्होंने कहा कि वार्डनों की सक्रियता और नाविक-गोताखोरों की तत्परता की नियमित निगरानी की जाएगी। घाटों पर तैनात मजिस्ट्रेट भी निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट देंगे।
इस अवसर पर सिविल डिफेंस के ऑफिसर कमांडिंग सह चीफ वार्डन विजय कुमार सिंह उर्फ श्याम नाथ सिंह, डिवीजनल वार्डन सीताराम राय, सरदार मनोहर सिंह, पोस्ट वार्डन मयंक शेखर सहित कई अधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।(रिपोर्ट: दिव्य रश्मि न्यूज़)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews