शहीदी दिवस
जय प्रकाश कुवंरकुछ बलिदानियों ने देश खातिर,
जीवन अपना बलिदान दिया।
हंसते हंसते फांसी पर चढ़ गये,
भारत माता को आजाद किया।।
राजनीति नहीं जाना उन सबों ने ,
केवल आजादी के वे सब थे कायल।
भारत माता को गुलाम देखकर,
उन सबका दिल था घायल।।
देश खातिर वो सब क्रांतिकारी शहीद हुए,
आजाद भारत राजनीतिज्ञों के हाथ आया।
इन टोपी वालों को आजादी का,
सही दर्द और मूल्य समझ नहीं आया।।
अब तो आजाद भारत में,
राजनीतिज्ञों के बीच गद्दी की लड़ाई जारी है।
केवल सत्ता में बने रहने के लिए,
सारी आपाधापी और मारा मारी है।।
आजादी की लड़ाई में किस किस राजनीतिज्ञ के
परिवार ने अपना संतान खोया है।
कितने राजनीतिक परिवारों की,
माताओं बहनों ने अपने बेटे भाई के लिए,
खुन के आंसू रोया है।।
हे शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू,
देख लो तुम्हारे आजाद देश का आज क्या हाल है।
जिस आजादी के लिए तुमने अपना बलिदान दिया,
आज राजनीतिज्ञों को अपना मंशा पुरा करने के लिए,
उस भारत में जाति धर्म और आरक्षण का,
हर जगह बिछा हुआ जाल है।।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews