होली
अरुण दिव्यांशहोली होली बोली आई ,
बच्चों की ये टोली आई ,
नीले काले हरे व लाल ,
रंग ले गोली भोली आई ।
लाल सारे ही लाल हुए ,
चमकी में गुलाल लिए ,
बच्चों संग बच्चों के घर ,
निकले हैं रूमाल लिए ।
मन अब मलाल लिए ,
बच्चों संग धमाल किए ,
श्रेष्ठ पद को नमन कर ,
संस्कृति में कमाल किए ।
लाल हरे पीले गाल किए ,
धीमी तीव्र हैं चाल किए ,
बालमन निर्भीक देख ,
टल सीधे है काल लिए ।
लालों के सब लाल हैं ,
लाल हुए पीले लाल हैं ,
लालों को कोई रोक ले ,
किसका क्या मजाल है !
पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )बिहार ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com