Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बलरामपुर में भाजपा को मिला नया सांस्कृतिक नेतृत्व, दिवाकर मुखर्जी बने जिला सांस्कृतिक संयोजक

बलरामपुर में भाजपा को मिला नया सांस्कृतिक नेतृत्व, दिवाकर मुखर्जी बने जिला सांस्कृतिक संयोजक

दिव्य रश्मि ब्यूरो रमेश कुमार चौबे की खबर |

बलरामपुर/रामानुजगंज: भारतीय जनता पार्टी संगठन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जिले में सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा देने का कार्य किया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से बलरामपुर (रामानुजगंज) जिला के सांस्कृतिक संयोजक पद की जिम्मेदारी वरिष्ठ सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता दिवाकर मुखर्जी को सौंपी गई है।

दिवाकर मुखर्जी जिले के एक बहुचर्चित और सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी विशेष रुचि रही है। उनके संयोजन में प्रतिवर्ष विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन होता रहा है, जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिली है।

भारतीय जनता पार्टी की कार्यप्रणाली में योग्य और कर्मठ कार्यकर्ताओं को उचित जिम्मेदारी देने की परंपरा रही है। इसी क्रम में मुखर्जी को यह दायित्व सौंपा गया है, जो उनके समर्पण और सक्रियता का परिणाम माना जा रहा है। संगठन की पैनी नजर अपने प्रत्येक कार्यकर्ता पर रहती है, जिससे जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ लगातार मजबूत होती है।

दिवाकर मुखर्जी सामाजिक, धार्मिक, खेलकूद एवं मंचीय कार्यक्रमों के कुशल संचालक के रूप में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने विभिन्न पदों पर रहकर निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया है।

इस महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर दिवाकर मुखर्जी ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रामविचार नेताम, तथा वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश जायसवाल सहित सभी जेष्ठ-श्रेष्ठ जनों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
#Balrampur #BJP #CulturalCoordinator #DivakarMukherjee #ChhattisgarhNews #PoliticalNews
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ