Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

हिंदू नववर्ष पर भव्य झांकी एवं पथ संचलन, देशभक्ति व आध्यात्मिकता से गूंजा पटना

हिंदू नववर्ष पर भव्य झांकी एवं पथ संचलन, देशभक्ति व आध्यात्मिकता से गूंजा पटना

पटना, संवाददाता:
राजधानी पटना के एजी कॉलोनी स्थित आर.सी. सेंट्रल स्कूल के तत्वावधान में हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर भव्य झांकी एवं पथ संचलन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, रामभक्त हनुमान एवं भारत माता की आकर्षक झांकी ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मातृ-शक्ति की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत आरती से हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक हो उठा। इसके पश्चात विद्यालय के बच्चों द्वारा निकाले गए पथ संचलन में ‘हिंदू नववर्ष मंगलमय हो’ के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया।
पथ संचलन के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने बच्चों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा सेव, लस्सी, बिस्कुट एवं संतरे का वितरण कर बच्चों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवकों श्री राम इकबाल शर्मा एवं श्री राजेश कुमार के सहयोग से बच्चों के लिए शर्बत एवं जलपान की व्यवस्था भी की गई।
पथ संचलन के उपरांत कार्यक्रम एक सभा में परिवर्तित हो गया। समाजसेवी एवं मार्गदर्शक श्री पप्पू कुमार ने हिंदू नववर्ष की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व हमारी सांस्कृतिक और वैज्ञानिक परंपरा का प्रतीक है।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्र सेविका समिति, दक्षिण बिहार प्रांत की सह कार्यवाहिका एवं विद्यालय की मार्गदर्शिका श्रीमती निवेदिता सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा, “विदेशी वर्ष पर कैसा हर्ष, आइए मनाएं भारतीय नववर्ष”। उन्होंने हिंदू नववर्ष से जुड़े ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक प्रसंगों का उल्लेख करते हुए बताया कि इसी दिन सृष्टि की रचना, चैत्र नवरात्र का आरंभ, विक्रम संवत की स्थापना सहित अनेक महत्वपूर्ण घटनाएं जुड़ी हुई हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार मिश्र ने कराया, जबकि संचालन शिक्षिका श्रीमती अमृता सिन्हा ने किया। अंत में शिक्षिका श्रीमती गुंजा सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी की उपस्थिति से विद्यालय परिवार गौरवान्वित और उत्साहित है।
इस अवसर पर श्री शिव कुमार साहू, श्रीमती ज्योति कुमारी, श्रीमती सविता कुमारी, श्रीमती निशा कुमारी, सुश्री दीक्षा कुमारी, सुश्री ऋचा कुमारी, श्रीमती चंचला कुमारी, श्रीमती सोनी कुमारी, सूरज कुमार, ऋतिक कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।— दिव्य रश्मि न्यूज़
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ