Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

मुख्यमंत्री आवास पर जदयू विधानमंडल दल की बैठक, संगठनात्मक विषयों और भावी रणनीति पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री आवास पर जदयू विधानमंडल दल की बैठक, संगठनात्मक विषयों और भावी रणनीति पर हुई चर्चा

पटना। राजधानी पटना स्थित 1, अणे मार्ग में मुख्यमंत्री आवास पर जनता दल (यू) के विधानमंडल दल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बिहार के माननीय मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार ने की।
बैठक के दौरान पार्टी के संगठनात्मक विषयों, वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों तथा आगामी रणनीति को लेकर गहन चर्चा की गई। नेताओं ने पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर भी विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा, भारत सरकार के माननीय केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामनाथ ठाकुर, माननीय मंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, माननीय मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा तथा माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता एवं विधायक उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित नेताओं ने संगठन की मजबूती और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुँचाने पर जोर दिया। साथ ही राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों तथा आने वाले समय में पार्टी की कार्ययोजना को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ