Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

गुलाब का फूल,प्रणय का प्रतिनिधि

गुलाब का फूल,प्रणय का प्रतिनिधि

कुमार महेंद्र
नेह अभिव्यक्ति परम सेतु,
प्रशंसा प्रस्तुति आधार ।
मृदुल मधुर हृदय तरंग,
प्रिय मिलन स्वप्न साकार ।
अंतरंग शुभ मंगल कामना,
प्रीत जन्य मोहक विधि ।
गुलाब का फूल,प्रणय का प्रतिनिधि ।।


जीत खुशी स्नेह प्रेम सह,
सद्भाव उत्सर्ग व्यंजना ।
संचरण अथाह हर्ष उमंग,
समूल हरण कष्ट वेदना ।
प्रेम_निवेदन सम निखार,
संबंध पटल अपनत्व रिद्धि ।
गुलाब का फूल,प्रणय का प्रतिनिधि ।।


प्रीति ज्योत अंतर पटल,
चाह राह श्री अभिनंदन ।
शब्द परे संवाद साध्य,
उरस्थ अनुराग मंडन ।
स्वीकृति सदा आनंद प्रद,
मर्यादा परंपरा संस्कृति निधि ।
गुलाब का फूल,प्रणय का प्रतिनिधि ।।


इतिहास मनोरमा अद्भुत,
रम्य आकर्षण अठखेलियां ।
मीत रीत नव पथ प्रशस्त,
स्पर्श अवसर हित पहेलियां ।
उत्तम मनहर सौम्य छटा,
प्रेम साधना शिखर सिद्धि ।
गुलाब का फूल,प्रणय का प्रतिनिधि ।।


कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ