अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में 'महिला सम्मान' कार्यक्रम आयोजित

- अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों को किया गया सम्मानित
- अपने सपनों, साहस और आत्मविश्वास से मातृशक्ति हर दिन नई संभावनाओं की दिशा तय करती है: संजय सरावगी
- घर से लेकर राष्ट्र के निर्माण में नारीशक्ति का योगदान सशक्त भारत की मजबूत नींव रख रहा है: संजय सरावगी

- एनडीए सरकार ने महिलाओं के शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कई कदम उठाए: विजय सिन्हा
पटना, 8 मार्च। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र निर्माण में जुटी हुई हैं।
उन्होंने कहा कि यह कहा जा सकता है कि घर से लेकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में नारीशक्ति का योगदान सशक्त भारत की मजबूत नींव रख रहा है।.jpeg)
.jpeg)
आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यालय, पटना स्थित अटल सभागार में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया तथा उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित किया।
इस अवसर पर अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज का दिन नारी के अंदर विश्वास, खुशी और अपने सपनों को साकार करने का उत्सव मनाने का दिन है।
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि आज नारीशक्ति हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। उन्होंने कहा कि अपने सपनों, साहस और आत्मविश्वास से मातृशक्ति हर दिन नई संभावनाओं की दिशा तय करती है और लगातार आगे बढ़ रही है।

महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण को समर्पित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एनडीए सरकार ने महिलाओं के शैक्षणिक, सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। पंचायत और नगर निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण, सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण एनडीए सरकार की देन है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाओं को मिले अधिकार के बल पर बिहार आज बदल रहा है। सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉ. धर्मशिला गुप्ता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में अंशु और अंकिता, शालिनी सुमन, पूनम शर्मा, पिंकी यादव, अंजू मिश्रा, प्रीति सहित अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाली बिहार की कई बेटियों को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में मंत्री रमा निषाद, श्रेयसी सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधायक रेणु देवी, शोभा सिंह, सीता साहू, अनामिका भूषण, अनामिका पासवान, सजल झा,मीना झा, दिव्या झा, सरला रजक, सरोज जायसवाल, सीमा पांडेय, शशि वल्दियार सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई महिला जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं, खिलाड़ियों, उद्यमियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews