Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

ई0 निशांत ने ली जदयू की सदस्यता, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

ई0 निशांत ने ली जदयू की सदस्यता, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

  • पिता के कार्यों पर गौरव, उनके मार्गदर्शन में करेंगे जनहित का काम - ई0 निशांत

08 मार्च 2026, पटना।
जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में रविवार को मा0 मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार जी के सुपुत्र ई0 निशांत कुमार ने जनता दल (यू0) की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह मा0 राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा ने उन्हें सदस्यता पर्ची प्रदान कर औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर मा0 केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, मा0 केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर, मा0 मंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मा० मंत्री श्री विजय कुमार चैधरी, मा0 मंत्री श्री श्रवण कुमार, मा0 मंत्री श्रीमती लेसी सिंह, मा0 मंत्री श्री जमा खां, मा0 मंत्री श्री सुनील कुमार, मा0 मंत्री श्री मदन सहनी, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी आदि मंच पर मौजूद रहें।
ई0 निशांत कुमार के पार्टी में आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं की वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश कार्यालय परिसर में जयकारों, ढोल-नगाड़ों एवं नारों से गूंज उठा तथा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर दिखाई दिया।
इस मौके पर ई0 निशांत कुमार ने कहा कि वे अपने पिता मा० मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के मार्गदर्शन में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों की आशाओं एवं विश्वास पर खरा उतरने का पूर्णतः प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने बीते 20 वर्षों में बिहार के विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए हैं,

जिन पर पूरे बिहार और देश को गर्व है। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि वे इन विकास कार्यों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

इस अवसर पर मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि आज का दिन पार्टी के लिए ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि ई0 निशांत भले ही आज औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं, लेकिन श्री नीतीश कुमार जी एवं जनता दल (यू) का संस्कार और विचार उनके व्यक्तित्व और व्यवहार में पहले से ही परिलक्षित होता है। साथ ही उन्होंने ई0 निशांत को उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर माननीय राज्यसभा सांसद सह झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री खिरू महतो, माननीय सांसद श्री कौशलेन्द्र कुमार, माननीय सांसद श्री सुनील कुमार, श्री श्याम रजक, श्री दुलालचंद गोस्वामी, श्री महेश्वर हजारी, श्रीमती शीला मंडल, श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, मा0 विधायक दामोदर रावत, श्रीमती मीना कामत, श्री ईश्वर मंडल, श्री रणधीर सोनी, श्री वशिष्ठ सिंह, श्री सिद्धार्थ पटेल, श्रीमती शालिनी मिश्रा, श्री अजय कुमार चैधरी, श्री भीष्म कुशवाहा, श्री रमेश ऋषिदेव, श्री इंद्रदेव पटेल, श्री विजय सिंह निषाद, श्री ललित नारायण मंडल, श्री नचिकेता मंडल, श्री अरुण मांझी, श्री पंकज मिश्रा, श्री सुधांशु शेखर, श्री राज कुमार राय, श्री प्रेम मुखिया, श्रीमती कोमल सिंह, श्री रणधीर सिंह, श्री रूहेल रंजन, श्री समृद्धि वर्मा, श्री मांजरिक मृणाल, श्री विशाल शाह, श्री जितेंद्र कुमार, श्री कलधार मंडल, श्री आदित्य कुमार, श्रीमती कुमुद वर्मा, श्री राजवर्धन आजाद, श्रीमती रीना यादव सहित सभी मा0 सांसदगण, सभी मा0 विधायकगण, सभी मा0 विधान पार्षदगण, प्रदेश भर से आए वरिष्ठ नेतागण तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ