Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

ज्ञान का उपयोग करे

ज्ञान का उपयोग करे

संजय जैन


जिंदगी को व्यर्थ में गमा रहे हो।
ज्ञान को क्यों नही बाँट रहे हो।
हासिल की है शिक्षा तो बाँटो।
वरना ज्ञानी होने का मतलब क्या है।।


ज्ञान बाँटने से ज्ञान और बढ़ता है।
देते हो तुम जिसको शिक्षा ज्ञान।
वो शिक्षित और काबिल बनता है।
जो आपका नाम रोशन करता है।।


ज्ञान का कभी बाटबारा नही होता।
जो कुछ भी हमने हासिल किया है।
वो जिंदगी की सबसे बड़ी दौलत है।
जिसे चाहकर भी छीन नही सकता।।


बिना पैसे के भी शिक्षित इंसान।
कभी भी भूखा नही रह सकता है।
ज्ञान में बहुत बड़ी ताकत होती है।
जो बुध्दी से सब हासिल कर लेता है।।


जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ