गौतम बुद्ध महिला कॉलेज, गया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर परिचर्चा शिविर, प्रतिभागियों को मिलेगा सम्मान
दिव्य रश्मि के उपसम्पादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा की कलम से |
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 07 मार्च 2026 को दिव्य जिर्णोद्धार फाउंडेशन के तत्वावधान में गौतम बुद्ध महिला कॉलेज, गया में एक विशेष महिला सशक्तिकरण परिचर्चा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राएं सहित अनेक शिक्षाविद् एवं विशिष्ट अतिथि भाग लेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. सीमा पटेल करेंगी। इस अवसर पर कला संस्कृति पदाधिकारी डॉ. सुरभि बाला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी, जबकि कमिश्नर गया डॉ. सफीना एन कार्यक्रम की मुख्य वक्ता होंगी। कार्यक्रम में डॉ. सच्चिदानन्द प्रेमी विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
इस आयोजन का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकार, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक नेतृत्व जैसे विषयों पर छात्राओं के बीच जागरूकता बढ़ाना है। परिचर्चा शिविर में वक्ताओं द्वारा महिलाओं के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए जाएंगे।
कार्यक्रम का आयोजन दिव्य जिर्णोद्धार फाउंडेशन के निदेशक डॉ. राकेश दत्त मिश्र, अध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सिन्हा एवं उपाध्यक्ष डॉ. रिचा दुबे के नेतृत्व में किया जा रहा है।
कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन कॉलेज की एनएसएस इकाई एवं एनसीसीसी इकाई द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी करेंगी, जबकि डॉ. नगमा शादाब कार्यक्रम के समन्वय में सहयोग देंगी।
परिचर्चा के उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों और छात्राओं को सहभागिता प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
दिव्य जिर्णोद्धार फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में महिला सशक्तिकरण और जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा तथा छात्राओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग होने की प्रेरणा मिलेगी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com