महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, झांकियों का किया अभिनंदन

- नितिन नवीन खाजपुरा मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर देश में सुख, शांति की कामना की
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष महाशिवरात्रि के मौके पर पटना सिटी गौरी शंकर मंदिर पहुंचे, पूजा अर्चना की
पटना, 15 फरवरी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन आज खाजपुरा, नेहरू मार्ग स्थित शिव मंदिर के निकट महाशिवरात्रि शोभा यात्रा के अभिनंदन महोत्सव में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न इलाकों से आई झांकियों का अभिनंदन किया।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन इस दौरान खाजपुरा मंदिर भी गए और भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर देश और बिहार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर आयोजकों ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर अभिनंदन किया। उन्होंने इस आयोजन की तारीफ करते हुए निकाली गई झांकियों की प्रशंसा की।
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने अभिनंदन समिति के संयोजक सह दीघा के विधायक संजीव चौरसिया की तारीफ करते हुए कहा कि प्रति वर्ष समिति द्वारा यह आयोजन किया जाता है और प्रत्येक वर्ष इसका स्वरूप बढ़ता जा रहा है।
इसके बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पटना सिटी गौरी शंकर मंदिर पहुंचे और वहां पूजा अर्चना कर देवों के देव महादेव से आशीर्वाद मांगा। इस क्रम में उन्होंने देश की समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com