Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

एपस्टीन फाइल्स,मानवता पर कलंक

एपस्टीन फाइल्स,मानवता पर कलंक

कुमार महेन्द्र
मानव अंतर दानवी पराकाष्ठा,
आचार विचार अनैतिक छोर ।
वासना तृप्ति उत्कंठा निर्झर,
अबला शील हरण चारों ओर ।
जीर्ण शीर्ण जनमानस विश्वास,
व्यर्थ सी पद प्रतिष्ठा चमक ।
एपस्टीन फाइल्स,मानवता पर कलंक।।


अंध भौतिक विकास कारण,
परिवर्तित जीवन परिभाषा ।
स्वच्छंद दिनचर्या व्यवहार,
सर्वत्र पाश्विक भोग अभिलाषा ।
कुदृष्टि नारी तन मन पर,
कृत्रिम शिक्षा प्रगति खनक ।
एपस्टीन फाइल्स,मानवता पर कलंक ।।


विवरण अंतर संभ्रांत व्यक्तित्व,
यश वैभव पदवी काला अध्याय ।
आड़ उच्च बैठक भेंट शिष्टाचार,
पर चाह भोग विलासी संकाय ।
सुन पढ़ हृदय विदारक घटना,
सहमा सकुचा वनिता मयंक ।
एपस्टीन फाइल्स,मानवता पर कलंक ।।


सत्ता सानिध्य यौन शोषण,
अति गंभीर सोचनीय बिंदु ।
दिशा दशा प्रकृति विपरित,
जीवन अग्रसर अपराध सिंधु ।
दुर्तांत छवि जेफरी एपस्टीन,
संबंध सूची अनैतिकता अलंक ।
एपस्टीन फाइल्स,मानवता पर कलंक ।।


कुमार महेन्द्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ