नया बजट,नई नवेली दुल्हन सा
कुमार महेंद्रसहज सरस हर प्रावधान ,
अंतर्निहित विकसित राष्ट्र छवि।
समावेशी विकास परम ध्येय,
आर्थिक ओज अनुपमा रवि ।
मृदुल प्रयास उत्पादकता वृद्धि,
जन आकांक्षा पूर्ति गहन सा ।
नया बजट,नई नवेली दुल्हन सा ।।
निर्धन युवा अन्नदाता नारी,
बजट पटल आकर्षण बिंदु ।
कौशल विकास विशेष ध्यान,
बायोफार्मा सुख समृद्धि सिंधु ।
अग्र कदम कृत्रिम बुद्धिमता,
ऑरेंज इकॉनमी स्वप्न अगहन सा ।
नया बजट,नई नवेली दुल्हन सा।।
स्वदेशी निर्माण क्लाउड सेवाएं,
विदेश यात्रा अनुग्रह प्रेरणा पुंज ।
विशेष बल शिक्षा रोजगार,
रम्य आयुर्वेद चिकित्सा निकुंज ।
रेल बीमा कृषि उन्नयन प्रयास,
स्टार्टअप क्षेत्र प्रीत महन सा ।
नया बजट,नई नवेली दुल्हन सा ।।
इक्कसवीं सदी मांग केंद्रित,
रेयर अर्थ निवेश बचत संगम ।
प्रौद्योगिकी पर्यटन क्षेत्र अहम,
अंतर आई एस एम 2.0 विहंगम ।
लावण्य निर्झर आर्थिक श्रृंगार,
वित्त आनंद प्रणय विरहन सा ।
नया बजट,नई नवेली दुल्हन सा ।
कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com