Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

डॉ. आर. के. गुप्ता ने किया शत चंडी महायज्ञ का शुभारंभ

डॉ. आर. के. गुप्ता ने किया शत चंडी महायज्ञ का शुभारंभ

दिव्य रश्मि के उपसम्पादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा की कलम से |
बिस्फी (मधुबनी), बिस्फी प्रखंड के लोहरा गांव में आयोजित श्री श्री 108 श्री शत चंडी महायज्ञ के प्रथम दिन का उद्घाटन पटना के प्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ एवं आयुष्मान भारत फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर. के. गुप्ता के द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्वलित कर माँ के चित्र पर पुष्प अर्पित किए एवं फीता काटकर महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर भोजपुरी एवं मैथिली के सुप्रसिद्ध कलाकार प्रिय रंजन सिंह, समाजसेवी दुर्गेश कुमार गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह महायज्ञ जनकल्याण एवं लोकमंगल की भावना से आयोजित किया जा रहा है।

महायज्ञ के आयोजकों में बाबा बालक दास जी महाराज, समाजसेवी नागेंद्र प्रसाद यादव, सेवानिवृत्त थानाप्रभारी यमुना प्रसाद यादव, डॉ. संजय यादव, डॉ. महेश यादव तथा युवा नेता डॉ. सोनू कुमार यादव प्रमुख रूप से शामिल हैं। यह महायज्ञ लगातार 9 दिनों तक चलेगा।

महायज्ञ के मुख्य आकर्षणों में 40 फीट ऊँची हनुमान जी की भव्य प्रतिमा, 108 देवी- देवताओं की इलेक्ट्रॉनिक प्रतिमाएँ, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक तकनीक के माध्यम से युद्ध दृश्य प्रदर्शित किए जाएंगे, श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। साथ ही वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अग्निकुंड में अग्नि प्रज्वलित कर यज्ञ का शुभारंभ किया गया।

महायज्ञ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रहने एवं भंडारे की समुचित व्यवस्था की गई है। वहीं, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्था किया गया है।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ