पटना में ब्रह्मर्षि विकास मंच फाउंडेशन का छठा स्थापना दिवस, सरकार की नीतियों पर जताया विरोध

पटना, विद्यापति मार्ग पर स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मारक भवन में ब्रह्मर्षि विकास मंच फाउंडेशन के छठे स्थापना दिवस पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के संस्थापक सदस्य मणिभूषण शर्मा ने किया, जिसमें कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक में मणिभूषण शर्मा ने कहा कि सरकार जो UGC कानून और NEET परीक्षा में हुई छात्रा की हत्या के मामले में जो कुछ भी कर रही है, उस पर हमें बहुत आपत्ति है। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सरकार को सख्त चेतावनी दी।
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव नीरज कुमार ने संगठन को और मजबूत बनाने और समाज को एकजुट करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।
प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश रंजन ने स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मारक भवन के जीर्णोद्धार के लिए लोगों से मदद की अपील की।
इस कार्यक्रम में स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मारक समिति की अध्यक्ष और पूर्व सांसद गिरिजा देवी, नीरज कुमार, प्रकाश रंजन, शिपु कुमार, बैजनाथ शर्मा, ओ.पी. शर्मा, संजीव कुमार और कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com