राष्ट्र रक्षा पितृ पूजा और सनातन धर्म" विषय पर संगोष्ठी संपन्न|
- सनातन की रक्षा और राष्ट्र जागरण ही है आर्य समाज का उद्देश्य: डॉ राकेश कुमार आर्य


ग्रेटर नोएडा। यहां पर आर्य समाज अमरपुर की ओर से वयोवृद्ध समाज सेवी चौधरी नत्थू सिंह की 102 वीं जयंती और उनके पांचवीं पीढ़ी के उत्तराधिकारी ग्रंथ चौधरी के पहले जन्म दिवस के अवसर पर "राष्ट्र रक्षा, पितृ पूजा और सनातन धर्म" विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए आर्य उप प्रतिनिधि सभा जनपद गौतम बुद्ध नगर के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार आर्य ने कहा कि सनातन की रक्षा और राष्ट्र जागरण ही आर्य समाज का उद्देश्य रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी जीवन शैली प्रकृति के अनुकूल रखी गई है। जिसके लिए हमारे अनेक स्वास्थ्य विशेषज्ञ व्यक्तियों ने अनेक ग्रंथ लिखे हैं। जिसके आधार पर दीर्घ जीवन प्राप्त किया जा सकता है। इसी प्रकार की जीवन शैली की जीती जागती मिसाल चौधरी नाथू सिंह हैं। जिन्होंने अपनी साथ पीढ़ियों को देखा है। डॉ आर्य ने कहा कि जिस प्रकार हमारे लिए वेद पढ़ना आवश्यक है, उसी प्रकार अपने इतिहास से जुड़ना भी हमारे लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सनातन की रक्षा के लिए आज हमें जाति ,संप्रदाय ,भाषा प्रांत आदि की सीमाओं और संकीर्णताओं से बाहर निकालने की आवश्यकता है । सनातन पर चारों ओर से शत्रु अपनी भृकुटी ताने खड़ा है। बड़ी संख्या में धर्मांतरण कर हिंदू समाज की संख्या को घटाने का कुचक्र रचा जा रहा है और हिंदू अभी भी अपनी नादानी का परिचय दे रहा है। यदि हम नहीं जगे।तो अपने आप ही अपनी मौत को आमंत्रण दे देंगे। इसलिए सभी प्रकार के मतभेदों को भुलाकर सनातन के झंडे नीचे आकर हमें राष्ट्र के लिए काम करने की आवश्यकता है।.jpeg)
.jpeg)
इस अवसर पर आर्य भाषा प्रचारिणी सभा के जिला अध्यक्ष ब्रह्मचारी आर्य सागर ने कहा कि सनातन के जीवन मूल्य ही हमें आगे बढ़ा सकते हैं। इसके लिए शिक्षा नीति में आमूल चूल परिवर्तन करने की आवश्यकता है। यह दुर्भाग्य का विषय है कि आज चौधरी नत्थू सिंह जी की अवस्था के लोग पूरे देश में दो ढाई हजार ही हैं। जबकि इतनी अवस्था के लोगों की कभी यहां पर भरपूर संख्या हुआ करती थी। यह सब हमारे खान-पान के बिगड़ जाने का परिणाम है। इसलिए वेदों की ओर लौटने के ऋषि दयानंद के आवाहन पर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आर्य समाज एक मंच है जो सनातन की रक्षा की सभी संभावनाओं को तलाशता है। ब्रह्मचारी आर्य सागर द्वारा ही इस अवसर पर आर्य उपप्रतिनिधि सभा जनपद गौतम बुद्ध नगर और क्षेत्रीय यज्ञ प्रचार समिति दनकौर द्वारा प्रदत अभिनंदन पत्र का वाचन भी किया गया। इसमें समाज से भी नत्थू सिंह और उनके परिवार की उपलब्धियों और समाज सेवा के बारे में प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम के ब्रह्मा आर्य जगत के सुप्रसिद्ध विद्वान राजदेव शास्त्री रहे। जिन्होंने अनेक वेद संगत बातों पर सरल शब्दों में अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने लोगों का उत्तम मार्गदर्शन करते हुए इस बात पर बल दिया कि वे सभी आर्य समाज और वेद के सिद्धांतों का पालन करें और अपने जीवन को उसी के अनुरूप ढालकर संसार को वेद मार्ग पर लाने के काम में जुटें । उन्हीं के साथ प्रताप सिंह आर्य और धनीराम आर्य की भी विशेष भूमिका रही। स्वामी वेदानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा यज्ञ की महत्व पर प्रकाश डाला गया और लोगों का आवाहन किया गया कि वह प्रतिदिन यज्ञ भगवान के साथ जुड़ने का अभ्यास करें।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए चौधरी राजीव एडवोकेट ने बताया कि इस अवसर पर पहलवान पूरन सिंह, प्राचार्य नरपत सिंह, कमल सिंह आर्य, आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री पंडित धर्मवीर आर्य, उपाध्यक्ष महावीर सिंह आर्य सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे और लोगों को बताया कि आर्य समाज ही एक ऐसी संस्था है जो पितृ पूजा के वास्तविक अर्थो पर विचार करती है यदि आर्य समाज के अनुसार समाज का निर्माण किया जाए तो माता-पिता के प्रति गिरते सामाजिक मूल्यों की पुनर्स्थापना संभव है। कार्यक्रम का सफल संचालन आर्य यज्ञ प्रचार समिति के जिला अध्यक्ष प्रधान विजेंद्र सिंह आर्य द्वारा किया गया। जिन्होंने यज्ञ परिवार के बारे में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि इस परिवार की पांच पीढ़ी एक साथ मिलकर इस यज्ञ का आयोजन कर रही हैं । जो कि अन्य लोगों के लिए अनुकरणीय कार्य है। परिवार की ओर से चौधरी धीरज सिंह द्वारा उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में गजराज सिंह आर्य, महाशय हेमसिंह आर्य, राम सिंह आर्य चौधरी हर स्वरूप आर्य रामप्रसाद आर्य विक्रम सिंह आर्य, लोकेश आर्य, इंद्रवीर सिंह एडवोकेट, रामशरण नागर एडवोकेट, ( शिक्षा विद, अधिवक्ता और समाजसेवी )महेंद्र सिंह आर्य जिला सचिव प्रदीप आर्य ( लाडवा फैमिली) सुभाष आर्य, देवदत्त आर्य, चौधरी बलबीर सिंह आर्य, दिनेश कुमार आर्य, ब्रह्मप्रकाश आर्य ,रामप्रकाश आर्य सहित अनेक आर्य जन उपस्थित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com