हमने जीना सीख लिया है—
डॉ अ कीर्ति वर्द्धनखुद पर हँसना सीख लिया है,
हाँ, हमने जीना सीख लिया है।
रोने से क्या हासिल होता,
हमने गम में सीख लिया है।
हर ग़म की चाबी ख़ुशियों में,
जीवन का सुख ख़ुशियों में।
गम को जीवन लेखा समझा,
हमने लिखना सीख लिया है।
यह मत करना वह मत करना,
ऐसे रोना वैसे हँसना,
बदल दिये रहने के रंग ढंग,
हमने जीना सीख लिया है।
बीस बरस से बदल रही हो,
अब कहती हो बदल गये हैं।
भूल गये हैं सजना जँचना,
हमने हँसना सीख लिया है।
क्या अपना था, खो जायेगा,
क्या संग में लेकर जायेगा?
दया धर्म मानवता जीवन में,
हमने मरना सीख लिया है।
डॉ अ कीर्ति वर्द्धनमुज़फ़्फ़रनगर
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com