वाराणसी के कपसेठी स्थित बाराडीह में हिन्दू राष्ट्र जागृति सभा सम्पन्न !

- रामराज्य के समान हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए राम भक्तों ने लिया एकजुट होकर मार्गक्रमण करने का प्रण !
वाराणसी - इस वर्ष प्रभु श्रीराम मंदिर में भगवा ध्वज केवल ‘भगवा ध्वज’ नहीं है, अपितु 500 वर्षों के संघर्ष से प्राप्त हुए विजय का ‘विजयध्वज’ है । परंतु आज विश्व का कल्याण करनेवाले सनातन हिन्दू धर्म को ही नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है । क्योंकि विरोधी ये समझ गए हैं, सनातन धर्म ही इस राष्ट्र के प्राण हैं; देश पर शासन करना है तो हिन्दू धर्म और हिन्दू धर्मियों को लक्ष्य करना होगा । इस कारण से वक्फ कानून, प्लेसेस ऑफ वर्शिप ऐक्ट, मदिरों का सरकारीकरण, हिंदुओं की शोभायात्रा पर आक्रमण और अनेक प्रकार के जिहाद शुरू हैं, बंगलादेश की दयनीय स्थिति हम सबके समक्ष है । इसलिए अब समय आ गया है हम सभी एकजुट होकर हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए अपनी क्षमता के अनुसार कार्य करें, ऐसा आहवाहन हिन्दू जनजागृति समिति के श्री राजन केशरी ने वाराणसी के बाराडीह स्थित भुसौला गाँव में वैष्णवी बैंक्वेट एंड लॉन्स में आयोजित हिन्दू राष्ट्र जागृति सभा में किया । सभा में आए सैंकड़ों हिंदुओं ने हिन्दू राष्ट्र स्थापना के कार्य में एकत्रित होकर कार्य करने का प्रण लिया ।

इस सभा में सनातन संस्था की श्रीमती प्राची जुवेकर जी ने अपने संबोधन में कहा कि धर्म को टिकाने के लिए धर्माचरण की आवश्यकता है । हिन्दू धर्म में बताई गई प्रत्येक कृति के पीछे वैज्ञानिक एवं अध्यात्मशास्त्र है । धर्माचरण से धर्म के प्रति अभिमान जागृत होता है । धर्मकार्य करने के लिए आध्यात्मिक शक्ति की आवश्यकता होती है । साधना से यह शक्ति प्राप्त होती है, इसलिए सभी हिंदुओं को भगवान श्रीकृष्णजी का नामजप ।। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय ।। यह नामजप करना चाहिए । सभा में राष्ट्र एवं धर्म से संबंधित फ्लेक्स और सनातन संस्था निर्मित ग्रंथ एवं सात्विक पूजा साहित्य इत्यादि की भी प्रदर्शनी लगायी गई थी । इस सभा में सैकड़ों की संख्या में हिन्दू धर्माभिमानी उपस्थित थे ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com