Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

कोतवाली पुलिस का बुरा चेहरा: पत्रकार से मारपीट मामले ने उठाए गंभीर सवाल

कोतवाली पुलिस का बुरा चेहरा: पत्रकार से मारपीट मामले ने उठाए गंभीर सवाल

संवाददाता: एस. एन. श्याम, पटना

पटना के कोतवाली थाना परिसर में एक मारपीट की घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, पटना पुलिस के डायल 112 सेवा में तैनात पुलिस चालक रवि ने एक पत्रकार और यूट्यूबर धीरेंद्र के साथ मारपीट की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

लोगों का कहना है कि यह घटना थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई। आरोप है कि चालक रवि लोगों से गलत तरीके से बात कर रहा था और उनसे कोल्ड ड्रिंक मांग रहा था। जब पत्रकार धीरेंद्र ने इसका विरोध किया, तो स्थिति बिगड़ गई और मारपीट हुई।

कोतवाली के डीएसपी ने माना है कि पुलिसकर्मी ने वर्दी में अनुशासनहीनता की है। हालांकि उन्होंने कहा कि पत्रकार को भी अपनी शिकायत थाना प्रभारी से करनी चाहिए थी। लेकिन सवाल यह है कि जब घटना के सबूत हैं, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह की घटनाएं पुलिस की “जनता के मित्र” वाली छवि को खराब करती हैं। आरोप है कि कुछ कर्मियों का प्रभाव इतना ज्यादा है कि वे लंबे समय से वहीं हैं और उनकी कार्यशैली पर कोई नियंत्रण नहीं है।

सूत्रों का कहना है कि थाना में कार्यरत एक जमादार निराला का प्रभाव भी चर्चा में है, जो लंबे समय से वहीं पदस्थापित हैं।

डॉ. प्रेम कुमार (बिहार विधानसभा अध्यक्ष) ने इस मामले का संज्ञान लिया है और पीड़ित पत्रकार की शिकायत को गंभीरता से लिया है। उनके हस्तक्षेप से मामले में जल्दी कार्रवाई की उम्मीद है।

अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या दोषी कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पुलिस की साख को बहाल किया जा सकता है।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ