Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

दिल्ली में ‘घरवापसी अभियान’ का संकल्प : 25 से अधिक संगठन करेंगे राष्ट्रव्यापी पुनर्जागरण !

दिल्ली में ‘घरवापसी अभियान’ का संकल्प : 25 से अधिक संगठन करेंगे राष्ट्रव्यापी पुनर्जागरण !

नई दिल्ली : दिल्ली में कल घर वापसी सम्मेलन में घर वापसी अभियान का संकल्प किया गया। इस सम्मेलन में देश-भर के 25 से अधिक संगठनों के प्रतिनिधि, अधिवक्ता, उद्यमी एवं घर वापसी आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।

यह घर वापसी सम्मेलन हिन्दू जनजागृति समिति , "सनातन घरवापसी फाउंडेशन" तथा "सनातन संवाद" के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

सम्मेलन में घर वापसी अभियान से संबंधित विभिन्न सामाजिक, कानूनी, आर्थिक एवं राजनीतिक समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, इन चुनौतियों से प्रभावी रूप से निपटने के लिए ठोस और व्यवहारिक उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर देशभर में कार्यरत घर वापसी से जुड़े संगठनों के बीच समन्वय, संवाद और सहयोग को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष डिजिटल मंच [www.sanatansamvaad.com] का औपचारिक अनावरण भी किया गया। सम्मेलन में यह संकल्प लिया गया कि भारत की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा सनातन परंपराओं के संरक्षण हेतु घर वापसी अभियान को देशभर में पुनः सशक्त रूप से जागृत किया जाएगा तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए संगठित और सतत प्रयास किए जाएंगे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ