बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनी 'जननायक' कर्पूरी ठाकुर जयंती, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई दिग्गज नेता हुए शामिल

- एनडीए सरकार 'जननायक' के सपनों को पूरा करने में लगी है: सम्राट चौधरी
- राजनीति में शुचिता एवं सादगी के प्रतीक 'जननायक' कर्पूरी ठाकुर हम सभी के प्रेरणास्रोत: सम्राट चौधरी
- कर्पूरी ठाकुर ने जीवन भर गरीबों, पिछड़ों के कल्याण में लगे रहे : प्रेम कुमार
पटना, 24 जनवरी। बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी लोगों ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 'गुदड़ी के लाल' जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती आज हम लोग मना रहे हैं। इन्होंने राजनीति में कार्य करने की दिशा बदली।

उन्होंने कहा, "राजनीति में शुचिता एवं सादगी के प्रतीक और सामाजिक न्याय के लिए अभूतपूर्व प्रयास करने वाले कर्पूरी ठाकुर जी हम सबके प्रेरणास्रोत हैं। हम लोग उनके आदर्शों पर चल रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया जाना न केवल बिहार के लिए बल्कि पूरे देश के लिए गौरवान्वित करने वाला फैसला है।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि आज हम सब ऐसे महान व्यक्तित्व की जन्म जयंती मनाने के लिए इकट्ठा हुए है जो जननायक कहलाए। उन्होंने ताउम्र गरीबों, पिछड़ों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वे प्रदेश के ऊंचे पद तक पहुंच गए लेकिन कभी खुद और अपने परिवार के लिए नहीं सोचा। वे बराबर सामाजिक न्याय की बात की।
इस दौरान उन्होंने लोगों से जननायक के रास्ते पर चलने की अपील करते हुए विपक्ष पर तंज भी कसा कि कई लोग आज उनके रास्ते से भटक गए हैं।
इस कार्यक्रम में संगठन महामंत्री भीखू भाई दालसनिया, विधायक संजय गुप्ता, राज्यसभा सांसद भीम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया, अनामिका पासवान ने भी जननायक की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस कार्यक्रम में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ और ओबीसी मोर्चा ने विशेष भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलराम मंडल, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी, ओबीसी प्रदेश प्रभारी आँचल सिन्हा, यू पी शर्मा, ओबीसी मोर्चा महामंत्री संजीव चौरसिया, मुकेश पटेल, बीरेंद्र कुमार, भूपेंद्र यादव, शिवपूजन राम सहित प्रदेश के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com