Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस

जय प्रकाश कुवंर
भारत की स्वतंत्रता हमने,
अनेक बलिदानों से पायी है।
हमारी एक पीढ़ी ने कुर्बानी दे,
हमें स्वतंत्रता दिलायी है।।
हमनें भेदभाव, अन्याय मुक्त,
नागरिक समानता की,
नीति अपनायी है।
इसी आधार पर हमने,
अपनी संविधान बनायी है।।
हम भारतीय संविधान पथ पर,
सदा चलते रहेंगे।
खुद के हित को पीछे रख,
देशहित को सर्वोपरि रखेंगे।।
मातृभूमि हमारे लिए,
केवल विरासत नहीं है,
यह हमारा कर्तव्य पथ और,
एक दायित्वपूर्ण उतराधिकार है।
इसे हम भारतीयों को,
हर हाल में निभाना है।
इसी प्रतिज्ञा के साथ हमें,
अपना तिरंगा लहराना है।।
वंदे मातरम् 🙏
जय प्रकाश कुवंर
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ