राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएँ
(स्वामी विवेकानंद को समर्पित)✍️ डॉ. रवि शंकर मिश्र "राकेश"
उठो युवाओं! यह हिंदुस्तान तुम्हें पुकार रहा है,
हर श्वास में विवेकानंद का स्वर झंकार रहा है।
नस-नस में भर दो ओज, तेज का उजियारा,
युग बदलने निकला है आज भारत का तारा।
न डरो, न झुको, यही मंत्र उन्होंने गाया,
शक्ति ही जीवन है,यह सत्य हमें समझाया।
विश्व मंच पर भारत का मस्तक ऊँचा किया,
शिकागो से गूँजा स्वर - मानवता का दिया।
चरित्र हो पर्वत-सा, हृदय हो सागर जैसा,
कर्म हो अग्नि-सा, लक्ष्य हो अमर-सा कैसा।
सेवा में साधना है, यही उनका उपदेश,
युवाशक्ति से बदलेगा भविष्य और देश।
आओ इस युवा दिवस पर लें यह संकल्प महान,
विवेक, साहस, सेवा—यही बने पहचान।
स्वामी जी के पथ पर चल, नव भारत गढ़ें,
ज्ञान-बल-त्याग से हर अंधकार हम हरें।
राष्ट्रीय युवा दिवस की
हार्दिक शुभकामनाएँ!
विवेकानंद के विचार
युवाओं का आधार।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com