माता सरस्वती जी
संजय जैनवो ज्ञान की माता है
सरस्वती नाम है उनका-२।
वो विद्या की माता है।
शारदा माता नाम उनका।
वो ज्ञान की माता है।।
हाय रे मनका पागलपन
मुझ से लिखवाता है।
क्या मुझे लिखना
क्या वो लिखवता
ये तो वो ही जाने-२।
मन में मेरे वो आकर
लिखवाते है मुझसे।।
वो ज्ञान की माता है..।।
इधर जिंदगी झूम रही है
उधर मौत खड़ी।
कोई क्या जाने कब आ जाये
मेरा बुलावा जी-२।
और क्या लिखना
मुझको रह गया है अब बाकी।
वो ज्ञान की माता है...।।
मेरे दिल और ध्यान में सदा
रहती है माता जी।
जो कुछ भी मैं लिखता और गाता
उनके कृपा दृष्टि से-२।
मैं उनके चरणो में
वंदन बराम्बार करता।
वो ज्ञान की माता है..।।
बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में मेरी रचना आप सभी के लिए प्रस्तुत है।
जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com