Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

जमशेदपुर सहित देशभर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं धर्मवीर बाल हकीकत राय का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

जमशेदपुर सहित देशभर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं धर्मवीर बाल हकीकत राय का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

जमशेदपुर।
भारतीय जन महासभा के तत्वावधान में जमशेदपुर सहित देश के विभिन्न स्थानों पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं धर्मवीर बाल हकीकत राय का बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने स्थानीय नेताजी मैदान, आम बगान स्थित नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। वहीं, मानगो स्थित अपने आवास पर उन्होंने धर्मवीर बाल हकीकत राय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके अद्वितीय बलिदान को स्मरण किया।

महासभा के विशेष सलाहकार प्रकाश मेहता के नेतृत्व में एस. टाइप दुर्गा पूजा मैदान, आदित्यपुर (जमशेदपुर) में भी नेताजी की जयंती सामूहिक रूप से मनाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रमों में धर्म चंद्र पोद्दार के अलावा प्रमुख रूप से निशा वाणी, सुमित राज कात्यायन, आरती श्रीवास्तव, शिव शंकर पाल, मधु सिन्हा, प्रकाश मेहता, श्री लाल तिवारी, चंदेश्वर सिंह, जोगेंद्र पंडित, चंद्रमणि तिवारी, हंसराज मधुरेंद्र जी, विजय कुमार सिंह, अरुप कुमार चौधरी, राम विजय शर्मा (माधु जी), हरे राम चौधरी, इंद्रजीत सिंह, परमेश्वर साह, बृज किशोर यादव, आजाद जी, इंद्र भूषण शर्मा, मनोज कुमार, रणवीर कुमार सिंह, विजेंद्र कुमार, विजय नारायण पांडे, संजीव कुमार सिंह, रंजन कुमार सिंह, नवनीत मिश्रा, आनंदी प्रसाद सिंह, रौनक कुमार ओझा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त भारतीय जन महासभा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भारत के विभिन्न राज्यों व शहरों में भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं धर्मवीर बाल हकीकत राय का बलिदान दिवस मनाया। इनमें प्रमुख रूप से सुखेन मुखोपाध्याय, दुर्गा मुखोपाध्याय, मेघाश्री मुखोपाध्याय, ए.के. जिंदल, कैलाश चंद्र जांगिड़, डॉ. ऊषा भार्गव, मधु परिहार, निर्मला राणावत, दीपा दुबे, कांता परिहार, पूनम ढलवानी, क्षमा परिहार, मुक्तामणि परिहार, ओमप्रकाश अग्रवाल, बिदेह नंदिनी चौधरी, लक्ष्मी गुंसाईं, सचेंद्र देव गौतम, मोतीलाल शर्मा, कृष्णा कुमार साहा, अनीता यादव एवं नवीन कुमार आदि के नाम शामिल हैं।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के राष्ट्रवाद, त्याग और नेतृत्व को वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया, वहीं धर्मवीर बाल हकीकत राय के बलिदान को देशभक्ति की अमर मिसाल के रूप में स्मरण किया गया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ