Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

भारतीय जन महासभा ने धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस, जमशेदपुर में हुआ झंडोत्तोलन

भारतीय जन महासभा ने धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस, जमशेदपुर में हुआ झंडोत्तोलन

जमशेदपुर। भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चन्द्र पोद्दार ने अपने मानगो, जमशेदपुर स्थित आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर 77वें गणतंत्र दिवस को गरिमा, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर श्री पोद्दार ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—के प्रति निष्ठावान रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का जागरूक और कर्तव्यनिष्ठ होना आवश्यक है।

भारतीय जन महासभा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने संगठन के आह्वान पर जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस मनाते हुए ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

गणतंत्र दिवस समारोह में शिव शंकर पाल, मुरारी लाल अग्रवाल, प्रकाश मेहता, मिश्रीलाल विश्वकर्मा, कृष्णा कुमार साहा, मोतीलाल शर्मा, रमेश कुमार शर्मा, शिवांश शर्मा, अनीता यादव, मधु परिहार, नरेन्द्र पुरोहित सहित अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं महासभा के सदस्य उपस्थित रहे।समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने देश की प्रगति, शांति और समृद्धि की कामना की तथा संविधान के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ