जीवनधारा नमामि गंगे ने जहानाबाद में प्लास्टिक मुक्त जिला अभियान को दी गति

जहानाबाद, बिहार।
जीवनधारा नमामि गंगे संस्था ने 9 दिसंबर को जहानाबाद के गांधी मैदान स्थित गांधी पार्क में जिला कार्यकारिणी इकाई का सफलतापूर्वक गठन किया। संगठनात्मक बैठक संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बिहार प्रदेश प्रभारी सत्येन्द्र कुमार पाठक के मार्गदर्शन तथा अंकित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में संस्था द्वारा चलाए जा रहे प्रमुख अभियानों—प्लास्टिक मुक्त जिला अभियान, नदी संरक्षण, गंगा स्वच्छता, जल प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संवर्धन—को गति देने हेतु विस्तृत कार्ययोजना पर सहमति बनी। प्रमुख बिंदुओं में सोखता एवं नालियों का निर्माण, नदी घाटों की सफाई, वृक्षारोपण, नदियों एवं तालाबों पर बढ़ते अतिक्रमण को रोकने, तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रचार-प्रसार को प्राथमिकता देने का निर्णय हुआ।
संस्था ने जहानाबाद जिले की दरधा, जमुनी, बंदिया और मोरहर नदियों के तटों पर बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण अभियान चलाने का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही काको के पनिहास, दक्षिणी तालाब और धराउत के चंदरपोखर जैसे महत्वपूर्ण जलस्रोतों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए भी विशेष योजना बनाई गई।
कार्यक्रम में उपस्थित गंगा सेवियों—विभाष कुमार विभूति, अभिषेक कुमार निराला, गोपाल जी और रणधीर कुमार—ने इस अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने की अपील की। बैठक में युवाओं और समाज के व्यापक सहयोग से प्लास्टिक मुक्त जिला और स्वच्छ जल स्रोतों की दिशा में प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया गया। जीवनधारा नमामि गंगे ने यह संकल्प लिया कि आने वाले समय में जहानाबाद जिले को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जल सुरक्षा के क्षेत्र में एक मॉडल जिला बनाया जाएगा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com