शब्दाक्षर दक्षिण दिल्ली का काव्य समारोह सम्पन्न

नईदिल्ली: विगत दिवस राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था 'शब्दाक्षर' की दिल्ली प्रदेश इकाई' की दक्षिण दिल्ली जिला समिति द्वारा जिलाध्यक्ष कुसुम सिंह 'सुनैना' के नेतृत्व मे भव्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें शब्दाक्षर दिल्ली के अनेक पदाधिकारियों एवं अन्य अतिथिगणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। रचनाकारों ने अपने गीतों, ग़ज़लों, कविताओं से उपस्थित श्रोता समूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका में वरिष्ठ कवि महेश वर्मा उपस्थित रहे एवं विशिष्ट अतिथि-जानी-मानी कवियत्री अनुराधा पाण्डेय तथा निधि मानवी रहीं। उपरोक्त कार्यक्रम में शब्दाक्षर दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष शायर राजकुमार मिश्र 'प्रतापगढ़िया' कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में मंचासीन थे। दक्षिण दिल्ली की साहित्यमंत्री कवियत्री अंजली सरधाना द्वारा माँ शारदा की वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, साथ ही 'शब्दाक्षर गीत' नीलम उपाध्याय और अंजली सरधाना द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला समिति के अर्थमंत्री अरुण कुमार 'अरुण' एवं आतिथ्य सम्मान, समिति के सचिव दिवाकर चौबे द्वारा किया गया। इस काव्य आयोजन को शब्दाक्षर संस्था के अधिकृत फेसबुक पेज 'शब्दाक्षर केन्द्रीय' से सीधा प्रसारित भी किया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने, जिला समिति के पदाधिकारियों को दूरभाष के द्वारा सफल कार्यक्रम की बधाई प्रेषित की। इस सारश्वत काव्य समारोह में-प्रदेश संरक्षक सत्यवान यादव सहित, रमाशंकर शर्मा, दीपिका वाल्दिया, मांगेराम, विष्णु कुमार 'सरल', राजकुमार 'हाथरसी', उषा शर्मा, राजेश शुक्ल, स्नेह लता पांडेय 'स्नेह', नीलम उपाध्याय, भारत मौर्या, अशोक सत्यम चावला, प्रवीण रंजन 'जौनपुरी', कमल पुण्डीर, राजन कुमार 'संजीवनी', अंकित 'अंकुल', तरुण जैन 'तरुण', ज्योत्सोना, विनय कुमार, प्रमोद प्रजापति इत्यादि शामिल रहे। जिला अध्यक्ष कुसुम सिंह 'सुनैना' के धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com