कांग्रेस ही सातों बाबू के जीवन की मंत्रकथा थी: डॉ. विवेकानंद मिश्र

गया। गया जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सिंह उर्फ सातों बाबू के असामयिक निधन पर जिले में शोक की लहर है। उनके निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. विवेकानंद मिश्र ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सातों बाबू का संपूर्ण जीवन कांग्रेस विचारधारा को समर्पित रहा।
डॉ. मिश्र ने कहा कि वर्ष 1979 से ही उनका सातों बाबू से पारिवारिक और आत्मीय संबंध रहा है। वे जीवन की अंतिम सांस तक एक समर्पित, निष्ठावान और संघर्षशील कांग्रेसी रहे। “सच कहूं तो कांग्रेस ही सातों बाबू के जीवन की मंत्रकथा थी,” उन्होंने कहा। सामाजिक सरोकारों में उनकी अग्रणी भूमिका के कारण वे सभी के अपने थे।
डॉ. विवेकानंद मिश्र ने कहा कि सातों बाबू के निधन से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि केंद्र एवं राज्य सरकारों के साथ चुनौतीपूर्ण संघर्ष करते हुए, अथक परिश्रम और लगन से कुर्किहारगढ़ जैसे ऐतिहासिक स्थल को बचाने और वहां स्थित भगवान बुद्ध की दुर्लभ मूर्तियों के संरक्षण में सातों बाबू का योगदान अविस्मरणीय है। उनका यह कार्य इतिहास के पन्नों में अमर रहेगा।
इस अवसर पर डॉ. विवेकानंद मिश्र के आवास डॉ. विवेकानंद पथ पर शोक सभा का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिरशांति तथा शोकाकुल परिवार एवं शुभचिंतकों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।शोक सभा में श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से डॉ. दिनेश सिंह, गजाधर लाल पाठक, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. ध्रुव सिंह, साधु शरण सिंह, डॉ. ज्ञानेश भारद्वाज, मुरलीधर शर्मा, रंजीत पाठक, पवन मिश्रा, दीपक पाठक, विनोद कुमार उपाध्याय, मनीष कुमार, प्रो. अशोक कुमार, किरण पाठक, मो. याहिया, मो. आरिफ, रंजना पांडेय, अमरनाथ पांडेय, रंजीत राज, आनंद कुमार सिंह, स्वाति कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com