Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

सर्दी में जरूरतमंदों के बीच कंबल व गर्म कपड़ों का वितरण, मानवता की मिसाल पेश

सर्दी में जरूरतमंदों के बीच कंबल व गर्म कपड़ों का वितरण, मानवता की मिसाल पेश

वैशाली।
सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों के बीच कंबल और गर्म कपड़ों का वितरण करना पुण्य का कार्य है। उक्त बातें समर्थ नारी समर्थ भारत की राष्ट्रीय सह-संयोजिका (बिहार–झारखंड–वेस्ट बंगाल प्रभारी) एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महामंत्री माया श्रीवास्तव ने कही। वे वैशाली जिले के पातेपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मियां छपरा कोठी, डेरुआहा ग्राम में आयोजित कंबल एवं गर्म कपड़ा वितरण समारोह को संबोधित कर रही थीं।

यह कार्यक्रम U PBC Door Windows Manufacturing Company के CEO भीष्म नारायण तथा समर्थ नारी समर्थ भारत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता शांति देवी ने की।

माया श्रीवास्तव ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीबों और जरूरतमंदों को कंबल व गर्म कपड़े देकर आत्मीय सुख मिलता है। उन्होंने बताया कि वे हर वर्ष सर्दियों में जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण करती रही हैं और आज आवश्यकता है कि हर नागरिक अपने आसपास के असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आए, ताकि मानवता की रक्षा हो सके।

वहीं CEO भीष्म नारायण ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे। कंबल व गर्म कपड़ों का वितरण होते देख ग्रामीणों ने कहा कि इस पहल से ठंड से ठिठुरते असहायों के चेहरों पर मुस्कान लौटी है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में यह विश्वास जगाते हैं कि मानवता आज भी जीवित है।

इस अवसर पर सजला देवी, मुन्नी कुमारी, राखी देवी, शोभा देवी, कृष्ण साह, अनीता कुशवाहा, रेणु महतो, रोशनी कुमारी, नरेश शर्मा, नागेंद्र महतो, रामजी साहनी, जगदीश साहनी, तपेश्वर राम, शांति देवी, मोनी देवी, रिंकी साह, मिन्तो कुमारी, पड़ी साह, रामदेव राम, प्रिया सिंह, लीला यादव, रूनी देवी, कृष्ण देवी, सहदेव साहनी, सरस्वती देवी, पारवती देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने अपील की कि समाज के सक्षम लोग आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करें, ताकि सर्दी के इस मौसम में कोई भी असहाय ठंड से पीड़ित न रहे।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ