Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

आभार और स्वागत

आभार और स्वागत

संजय जैन

स्नेह-प्यार सुख-दुख के साथ
देखो कैसे बीत रहा 2025।
मन में फिर भी रह गये
न जाने कितने सारे सवाल।
कुछ के तो प्रश्न और उत्तर
हम खोज नही पाये।
फिर भी 2025 को मिलकर
हंसी-खुशी से कर रहे विदा।।

जितना हमने पाया है
क्या उतने से संतुष्ट हो।
मानव की चाहत का तो
होता नही अंत जो।
इसलिए संसार में देखो
बोल बाला है लोभियों का।
जिनका पेट और दिल
भरता नही कभी भी जो।।

कुछ का 2025 अच्छा बीता
मिले प्रभु-गुरुओं के दर्शन।
जिससे मिल गई उन्हें सफलता
उनके अच्छे प्रयासो से।
हंसी-खुशी से निकल रहा है
देखो वर्ष 2025 जो।
अब तो प्रभुजी से है प्रार्थना
की 2026 लेकर आये खुशियाँ।।


जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ