जिजीविषा
अंकेशमुश्किलें कम नहीं होती
मुश्किलों से लड़ना होगा
जीवन है इक प्रकृति
प्रकृति में जीना होगा
संघर्ष ही तो है जीवन
जीवन में बढ़ना होगा
मिट्टी हो जाएगी देह
कर्म को अमृत करना होगा
एक बार तो अपनी बात करो
कुछ करना है ध्यान करो
नहीं जगत में विफल होना
इक बार सफल होना होगा
है अपना मकसद भी यही
वंश, परंपरा ,अभिमान धरा का
निज हाथों से , कर्म प्रभाव से
ऊंचा और करना होगा
मेरे तेरे इन हाथों से
मातृभूमि के रज कण में
निष्ठा, प्रेम और खुशी के
अपना अभीष्ट बुनना होगा
युगों युगों से संपूर्ण विश्व में
अमन ,चेतना और संवेदना
का हमने संचार किया है
मन से घृणा का त्याग किया है
पौरुष बल साहस भरता है
बाधाओं को नष्ट करता है
हम भी होंगे अमर इतिहास में
संकल्प यही करना होगा।
मुश्किलों से लड़ना होगा
जीवन है इक प्रकृति
प्रकृति में जीना होगा
अंकेश
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com