Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

सीबीसी, पटना द्वारा जागरूकता अभियान के दूसरे दिन आज (दिनांक 25/12/25 ) केंद्रिय योजनाओं पर आधारित क्विज और परिचर्चा का आयोजन किया गया

सीबीसी, पटना द्वारा जागरूकता अभियान के दूसरे दिन आज (दिनांक 25/12/25 ) केंद्रिय योजनाओं पर आधारित क्विज और परिचर्चा का आयोजन किया गया

  • 3-दिवसीय जागरूकता अभियान के दूसरे दिन आयोजित केंद्रिय योजनाओं पर आधारित क्विज और परिचर्चा में आम-लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया
आरा/पटना, 25 दिसम्बर, 2025
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा ‘विकसित भारत @ 2047’ विषय पर दिनांक 24 से 26 दिसम्बर 25 तक आयोजित 3 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान कार्यक्रम के दूसरे दिन आज(25 दिसम्बर 25) महाराजा महाविद्यालय, आरा मे केंद्रिय योजनाओं पर आधारित क्विज और परिचर्चा का आयोजन किया गया। आज के मुख्य अतिथि पद्म श्री पुरुस्कृत भीम सिंह भवेश के नेतृत्व में परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से आमलोगों ने केंद्रीय योजनाओं के बारे में अपना ज्ञानवर्द्धन किया। साथ ही, मुख्य अतिथि और आमलोगों द्वारा चित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया। तत्पश्चात, जगरूकता क्विज का आयोजन किया गया जिसमें आमलोगों द्वारा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया। जगरूकता क्विज में केंद्रीय योजनाओं पर आधारित प्रश्न पूछे गए और सही जवाब देने वाले विजेता को स्मृति चिन्ह के साथ मंच से सम्मानित भी किया गया। इसके अतिरिक्त विभागीय कलाकारों द्वारा केंद्रिय योजनाओं पर आधारित लोक- सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक के माध्यम से भी जागरुकता फैलाया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीबीसी, पटना के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी प्रकाश कुमार सिंह ने कहा कि इस जगरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना है ताकि समाज सभी वर्ग सम्बन्धित योजनाओं का लाभ उठा सके।
इस तीन दिवसीय जागरुकता अभियान तहत डाक विभाग द्वारा प्रतिदिन आधार सुधार, डाक बीमा आदि सुविधा ऑनस्पॉट प्रदान की जाएगी।


कार्यक्रम का संचालन सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अमरेंद्र मोहन एवम धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी प्रकाश कुमार सिंह द्वारा किया गया। मौके पर, राजू कुमार, पत्रकार मुकेश सिंह सहित विभागीय लोक सांस्कृतिक कलाकार, स्थानिय लोग व अन्य मौजूद रहे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ