पीठाधीश्वर श्यामा नंद बने संत बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय महामंत्री

दिव्य रश्मि के उपसम्पादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा की कलम से |
बिहार के बेगूसराय स्थित सिमरिया धाम के सर्वमंगला आश्रम के संस्थापक संरक्षक स्वामी चिदात्मन जी महाराज उर्फ सिमरिया बाबा के परम शिष्य पीठाधीश्वर स्वामी श्यामा नंद महाराज को नरेंद्र मोदी विचार मंच के अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज ब्रम्हे गिरि ने  अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच का राष्ट्रीय भारत का महामंत्री बनाया है।
गौर तलब है कि सनातन को समर्पित और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पित स्वामी श्यामा नंद जी कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े हैं।
अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज ब्रह्मगिरि ने 2027 तक संगठन का 2 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है. मंच का मुख्य उद्देश्य भारतीय संसद को सन्त संसद बनाने की भी योजना है इसके लिए अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा विभिन्न राज्यों में तूफानी दौरा कर बड़े पैमाने पर साधु
संतो,साधकों और बुद्धिजीवीयों को संगठन से जोड़ा जा रहा है।
मंच के बिहार संगठन प्रभारी सह बौद्धिक मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि जी महाराज उर्फ सूरजे ब्रह्म ने संगठन के उद्देश्यों को आमजनता तक पहुंचाने एवं बिहार में संगठन को सशक्त बनाने के साथ ही भारतीय संसद को संत संसद में तब्दील करने के संकल्प के साथ बिगत दिनों अन्न का त्याग कर दिया है।
ज्ञात हो !कि इस मंच की स्थापना संघ के समर्पित निष्ठावान स्वयंसेवकों/कार्यकर्ताओं ने 2004  में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्वगुरु बनाने के उद्देश्य से किया था।जो निरंतर अग्रसर है।
बिहार प्रेस  मेंस यूनियन के अध्यक्ष अनमोल कुमार, भाजपा सहयोग मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष राज किशोर सिंह, महिला नेत्री रुनम कुमारी, पटना सिविल कोर्ट के वरीय अधिवक्ता भोला प्रसाद, अमर उजाला अखबार के बिहार स्टेट हेड कुमार निशांत, भाजपा नेता एवं प्रसिद्ध समाज सेवी संजीव कुमार उर्फ जय हिंद, पटना सिविल डिफेंस के वरीय वार्डन अरुण कुमार इत्यादि ने स्वामी श्यामानंद जी महाराज को उसके लिए बधाई दी है और उम्मीद किया है कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के अभियान में वह बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।                    ------------
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com