Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

भारतीय जन महासभा ने मनाई झांसी की रानी की जयंती

भारतीय जन महासभा ने मनाई झांसी की रानी की जयंती

  • देशभर के नौ स्थानों पर हुआ आयोजन, राष्ट्रप्रेम की ली प्रेरणा

जमशेदपुर, 19 अक्टूबर।
भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती रविवार को अपने मानगो, जमशेदपुर स्थित आवास पर मनाई। अस्वस्थता के बावजूद श्री पोद्दार ने जयंती कार्यक्रम में सहभागिता की और कहा कि “झांसी की रानी की जयंती हिंदी तिथि के अनुसार कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को उनके वंशज और राष्ट्रप्रेमी लोग मनाते आ रहे हैं। यह दिन हमें मातृभूमि के लिए समर्पण और साहस की प्रेरणा देता है।”

इसके साथ ही एस-टाइप, आदित्यपुर, जमशेदपुर में भी जयंती का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भाग लेने वालों में निशा वाणी, मधु सिन्हा, आरती श्रीवास्तव, विजय कुमार गोयल, डॉ. आर.एस. अग्रवाल, प्रकाश मेहता, राजा घोष, चाचा चौधरी, हेमंत ठाकुर, भगवान झा, आजाद अंकल, सुब्रत रावत, शैलेंद्र जी, प्रभात जी, विनय जी और संजीव कुमार सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

धर्म चंद्र पोद्दार ने बताया कि झांसी की रानी केवल वीरता की प्रतीक नहीं थीं, बल्कि भारतीय नारी शक्ति और स्वतंत्रता संग्राम की अग्रदूत भी थीं। उनकी जयंती मनाना आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की भावना से जोड़ने का कार्य करता है।

उल्लेखनीय है कि देश के अन्य नौ स्थानों पर भी झांसी की रानी की जयंती भारतीय जन महासभा के तत्वावधान में मनाई गई। इनमें सुखेन मुखोपाध्याय, दीप शेखर सिंहल, कृष्णा कुमार साहा, आकृति कुमारी, पूनम ढलवानी, अंतर्यामी पांडा, मिश्रीलाल विश्वकर्मा, कैलाश चंद्र जांगिड़, सचेंद्र देव गौतम, राकेश कुमार, दुर्गा मुखोपाध्याय, मेघाश्री मुखोपाध्याय, नवीन कुमार, नरेंद्र पुरोहित, लक्ष्मी गुंसाईं, अनीता झालीवाल और गौरव शर्मा जैसे देशभर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रगान गाकर झांसी की रानी के अदम्य साहस और त्याग को नमन किया तथा भारत माता की जयकारे लगाए।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ