श्री गणेशाय नम:
8 अक्टूबर 2025, बुधवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|
8 अक्टूबर 2025, बुधवार का दैनिक पंचांग
🔅 तिथि :
प्रतिपदा 07:28 AM तदुपरांत
द्वितीया रात्रिशेष 05:10
🔅 नक्षत्र अश्विनी 10:45 PM
🔅 करण :
कौलव 05:55 AM
तैतिल 05:55 AM
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग हर्शण +01:32 AM
🔅 वार बुधवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 06:10 AM
🔅 चन्द्रोदय 06:11 PM
🔅 चन्द्र राशि मेष
🔅 सूर्यास्त 05:50 PM
🔅 चन्द्रास्त 06:44 AM
🔅 ऋतु शरद
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1947 विश्वावसु
🔅 कलि सम्वत 5127
🔅 दिन काल 11:45 AM
🔅 विक्रम सम्वत 2082
🔅 मास अमांत आश्विन
🔅 मास पूर्णिमांत कार्तिक
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित कोई नहीं
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 11:13 AM - 12:00 PM
🔅 कंटक 03:55 PM - 04:42 PM
🔅 यमघण्ट 08:05 AM - 08:52 AM
🔅 राहु काल 11:37 AM - 01:05 PM
🔅 कुलिक 11:13 AM - 12:00 PM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 06:31 AM - 07:18 AM
🔅 यमगण्ड 07:12 AM - 08:40 AM
🔅 गुलिक काल 10:08 AM - 11:37 AM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल उत्तर
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुम्भ
❤💛विशेष ~ फसली कार्तिक मासारम्भ, आकाशदीपारम्भ, अशून्यशयन व्रत [चन्द्रोदय 06:21]💛❤
8 अक्टूबर 2025, बुधवार दैनिक राशिफल
मेष (Aries): आज दिनभर प्रतिकूलता का सामना करना पड़ेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। पूंजी-निवेश के लिए ध्यान रखें। परोपकार करने में गंवाने की नौबत आएगी। संभलकर लेन-देन करें। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी। आप लाभ की लालच में न फंसे। निर्णय शक्ति का अभाव द्विधा में डाल देगा।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 1
वृषभ (Tauras): आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपको मान-सम्मान मिलेगा। परंतु मध्याहन के बाद झगड़े का वातावरण बना रहेगा। आपकी प्रफुल्लितता और स्फूर्ति हताशा में परिवर्तित हो जाएगी। फिर भी अपनी मानहानि से बचकर चलें।
शुभ रंग = केशरी
शुभ अंक : 6
मिथुन (Gemini): आज प्रातःकाल के समय आपका मन क्रोधित रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। व्यर्थ धन का खर्च होगा। विद्यार्थीयों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। मध्याहन के बाद मित्रों व स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आप प्रसन्न होंगे। आर्थिक लाभ भी होगा। भाई-बंधुओं के साथ प्रेम बढेगा। भाग्यवृद्धि के प्रसंग बनेंगे। कार्य सफलता से आपका उत्साह बढ़ेगा।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7
कर्क (Cancer): आप कुछ अधिक ही संवेदनशील बनेंगे। आज के दिन शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा। स्नेहीजन और मित्रों से भेंट होगी। मध्याहन के बाद परिजनों के साथ बोलचाल में उग्रता आने से आपका मन व्यथित होने की संभावना है। आपकी मनोवृत्ति में नकारात्मक परिवर्तन एवं हताशाजनक विचार आ सकते हैं। क्रोध पर संयम रखें।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
सिंह (Leo): वाणी और वर्तन में संपूर्ण संयम रखें। स्नेहीजनों के साथ मनदुःख हो ऐसे प्रसंग भी बनेंगे। आय अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। मानसिक भ्रांतियों से बचें। स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहें। मध्याहन के बाद का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप नए कार्यो का प्रारंभ कर सकेंगे। स्नेहीजनों के साथ भेंट होगी। कार्य सरलता मिलेगी। आर्थिक लाभ भी होगा।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 5
कन्या (Virgo): आज आपको विविध क्षेत्रों से लाभ होने की संभावना है। व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। मित्रवर्ग के लिए जो व्यय होगा वह लाभप्रद रहेगा। प्रवास या पर्यटन भी होगा। परंतु मध्याहन के बाद आपका मन अनिश्चितता में उलझा रहेगा। संबंधियो के साथ भेदभाव के प्रसंग उपस्थित होंगे। क्रोध में किसी के साथ उग्र चर्चा न हो जाए इसका ध्यान रखें। आरोग्य नरम-गरम रहेगा।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
तुला (Libra): आज का दिन आप के लिये एकदम शुभ है। धार्मिक काम और दैविय दर्शन के लाभ मिलेंगे। आप को विविध क्षेत्रों में लाभ मिलने की संभावना है। अधिकारियों की तरफ से आप को प्रोत्साहन मिलेगा। पदोन्नति के योग हैं। प्रियपात्र व मित्रों के साथ मुलाकात होगी। मनोहर पर्यटन स्थल की मुलाकात होगी। तन और मन का आरोग्य अच्छा रहेगा। उत्तम लग्नसुख की प्राप्ति होगी। युवक-युवतियों की शादी के योग बनेंगे।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7
वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन आपके लिए शुभ है। विविध क्षेत्रो में लाभ मिलने की संभावना है। विदेश गमन के लिए परिस्थिति अनुकूल होगी। उच्च अधिकारीयों को आप के कार्य से प्रसन्नता हो सकती है और वे आपको प्रोत्साहित कर सकते हैं। स्थानवृद्धि होने की संभावना है। प्रियपात्र और मित्रों के साथ भेंट होगी तथा उनके साथ मनोहर पर्यटन स्थल पर जाएंगे। शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
धनु (Sagittarius): किसी भी नए कार्य का प्रारंभ आज न करें। हताशा और ग्लानि का भाव आप के मन में उत्पन्न होगा। क्रोध पर संयम रखें। परिजनों के साथ वाद-विवाद न करें। मध्याहन के बाद आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। पारिवारिक कठिनाइयां भी कम होंगी। मित्रों के साथ भेंट होने से आनंद होगा। धार्मिक स्थल की यात्रा होगी। ईश्वर का नाम-स्मरण और आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान करेंगे।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
मकर (Capricorn): आज का दिन मित्रों और स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक बीतेगा। मनोरंजन प्रवृत्तियों का मन भर आनंद लेंगे। भागीदारी से लाभ होगा। प्रवास की स्मृतियां मन में अंकित रह जाएंगी। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको लाभ होगा, परंतु मध्याहन के बाद आपके लिए समय प्रतिकूल है। शारीरिक और मानसिक रुप से आप अस्वस्थ हो जाएंगे। नकारात्मक विचारों से आपका मन व्यग्र बनेगा। परिवार में विवाद हो सकता है।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7
कुंभ (Aquarius): आज का दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यवसाय करनेवालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ रहेंगे। दिनभर मनोरंजक प्रवृत्ति में आप व्यस्त रहेंगे।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
मीन (Pisces): अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रहेगा। किसी कारणवश आकस्मिक धन खर्च आएगा। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद घर में आनंद और शांति का वातावरण बन जाएगा। कार्य में यश-कीर्ति मिलेगी। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएंगे। व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ होगा।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
ज्योतिषाचापं. प्रेम सागर पाण्डेय
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार
दूरभाष ~ 9122608219 8877323328💛
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com