Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

करें क्या और क्यों करें

करें क्या और क्यों करें

क्या करें,क्यों करें,
किसके लिए करें,
कोई तो समझाए।
मिला है मानव जन्म,
तो कुछ अच्छा कर जाएं…
ताकि जीवन सफल हो जाये।।


देखो कितना कुछ लोगों ने,
देश-दुनिया को बदल दिया।
पर स्वंय को और सोच को
बिल्कुल बदल न पाये।
बढ़ते दूसरों के कदमों को,
खींचकर पीछे वो लाए…।
पर मानसिकता को अपनी
आज भी बदल नहीं पाये।।


सोचो-समझो और करो विचार,
क्या करने जा रहे हो यार।
नही किया कभी जीवन में,
जनहित का कोई काम।
फिर क्यों उम्मीदें रखते हो,
जन-प्रतिनिधि बनने की…।
क्या ऐसे लोगों को समाज अपनाएगा ?
या स्वार्थ की भेंट चढ़ जायेगा।।


सुख-दु:ख में जो साथ दे,
वही इंसान प्यारा लगता है।
अपना न होकर भी अपनों से,
बढ़कर हमें वो लगता है।
क्योंकि ऐसे लोगों के दिलमें,
इंसानियत का जज्बा जिंदा रहता है।।


कर गुजरेंगे इस तरह से यारों,
कि इतिहास के पन्नों को
उलट-पलट करवा देंगे।
भूत-भविष्य की सोच रखने वालों को,
वर्तमान में जीने की कला सिखला देंगे।।


मिला है मानव जन्म तो कुछ,
देश समाज के लिए करके दिखाओं।
खुदके लिए तो हर कोई जीता है,
दूसरों के लिए जी कर दिखलाओं…।
और अपने इस जन्म को
सार्थक स्वंय कर जाओ॥


जय जिनेंद्र देव
संजय जैन "बीना" मुंबई


हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ