Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

आज से शुरू होगा राज्यव्यापी ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान

आज से शुरू होगा राज्यव्यापी ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान

  • 2 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छोत्सव’, पूजा पंडालों को बनाया जाएगा प्लास्टिक मुक्त

पटना, 17 सितम्बर।
राज्यभर में आज से ‘स्वच्छता ही सेवा’ राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत हो गई है। यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस बार अभियान का थीम ‘स्वच्छोत्सव’ रखा गया है। इसके अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों और नगर निकाय क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
कचरे के ढेर होंगे साफ

अभियान के दौरान वर्षों से जमा गंदगी और कचरे के ढेरों की पहचान कर वहां सफाई अभियान चलाया जाएगा। सार्वजनिक स्थलों को कचरा मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया है।
25 सितम्बर को एक साथ श्रमदान

‘स्वच्छोत्सव’ का सबसे बड़ा आयोजन 25 सितम्बर को होगा। इस दिन देशभर में “एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान” कार्यक्रम चलेगा। इसके अंतर्गत पंचायत भवन, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी, कार्यालय, धार्मिक स्थल, पर्यटन स्थल, हाट-बाजार और जलस्रोतों की साफ-सफाई की जाएगी।
सफाई कर्मियों के लिए सुरक्षा शिविर

अभियान में सफाईकर्मियों के लिए सुरक्षा शिविर भी लगाए जाएंगे। इनमें उनका स्वास्थ्य परीक्षण, बीमा सुविधा और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
त्योहारों पर ‘हरित और स्वच्छ उत्सव’

नवरात्र, दीपावली और छठ जैसे पर्वों के दौरान पूजा समितियों को स्वच्छ एवं इको-फ्रेंडली आयोजन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। पूजा पंडालों और आयोजन स्थलों को प्लास्टिक कचरा मुक्त बनाने की जिम्मेदारी आयोजकों को दी गई है। समितियां लगातार लोगों को इस संदेश से जागरूक करेंगी।
जन-जागरूकता पर जोर

स्वच्छता को जीवनशैली और व्यवहार का हिस्सा बनाने के लिए व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियां चलाई जाएंगी।
राज्यस्तरीय शुभारंभ

राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ आज लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के राज्य कार्यालय में किया गया। वहीं, सभी जिलों में भी 17 सितम्बर से अभियान की शुरुआत की गई।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ