माँ की आराधना
करे जो सच्चे मन सेमाँ की आराधना।
मिले उसे ही दर्शन
माता रानी का।
इसलिए तो भक्त जन
करते है माँ की उपासना।
और पा जाते है
जीवन में सब कुछ।।
जो माँ को दिल से
करते याद नवरात्रि में।
निश्चित ही वो सब जन
पाते है माँ शारदे के दर्शन।
अलग अलग रूपों में
माँ रोज आ कर के।
देती रोज नौ रूपों के
दर्शन अपने भक्तो को।।
कठिन साधना और उपासना
करनी पड़ती है भक्तो को।
मन के भावों को भी
दुर्लभ करना पड़ता है।
दया का भाव सदा ही
अंदर जगाना पड़ता है।
तभी माँ भवानी का प्रवेश
ह्रदय में हो पाता है।।
मैं उनके चरणों में अपना
शीश बारंबार झुकता हूँ।
और सच्चे मन से उन्हें
हर दिन याद करता हूँ।।
जय जिनेंद्र, जय माता दी
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com