कल को आज में जियो
हम आप जैसों की कहानीबिल्कुल एक जैसी ही है।
कल के चक्कर में पड़कर
हम आज को खो रहे है।
जिंदगी जीने की कला को
छोड़कर कल में जी रहे है।
जो आज तक नही आया
फिर क्यों भ्रम में जी रहे है।।
कल हर किसी का काल
बनकर जिंदगी में आता है।
जो सबकी जिंदगी को
एक दम से बिखेर देता है।
वर्तमान के खुशी के पलों को
छोड़कर कल के लिए दुखी होते।
और परिवार को हम सब
कल के लिए लड़ने छोड़ते देते।।
जो भी आज को छोड़कर
भूत और भविष्य में जीते है।
उनकी दुनियाँ बिल्कुल भी
न आगे बढ़ती न चलती है।
बस एक ही जगह ठहरकर
खुशियों के पलों को रोकती है।
जो की हमारे जीवन के लिए
अच्छे संकेत नही होते है।।
इतिहास को पढ़कर आगे बढ़ो
न की पीछे की तरफ चलो।
वर्तमान को जी कर देखो
और सफल शासक बनो।
और देश दुनियाँ में अपना
नाम बहुत रोशन करो।
न की अपनी सोच को
कल के लिए बचाकर रखो।।
जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com