नारी की शक्ति
मेरा भरोसा तोड़ करक्या तुमने पाया है।
मुझे बेसहारा छोड़ कर
क्या खुशी पाई है।
हिसाब किताब लगाओं
लाभ हानि तुम बताओं।
और जीवन का सत्य
तुम जमाने को बताओं।।
जीवन संगनी के कारण
घर की दुनियां बदलती है।
मूरझाये हुए फूल भी
फिर से खिल उठते है।
घर में संस्कृति झलकती है
जब लक्ष्मी के कदम पड़ते है।
तभी सुख समृध्दि शांति
घर में बहुत बढ़ती है।।
तकदीर भी हमारी तुम्हारी
नारी के कारण बदलती है।
नरक जैसा घरवार भी
स्वर्ग जैसा बनने लगता है।
क्योंकि देवी-देवताओं का
वास घर में होने लगता है।
जिससे सुबह शाम घर में
दीया बत्ती होने लगती है।।
भूलकर भी कभी तुम
नारी का अफमान मत करना।
भले ही सम्मान मत देना
पर उसकी वद-दुआ मत लेना।
इतिहास भी गवाह है की
नारी ने क्या क्या किया है।
तब जाकर देश समाज और
खुदका घर बच सके है।।
जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com