‌‌। आजादी ।

‌‌

। आजादी ।

संगीता सागर

आओ मनाएं आजादी के वर्षगांठ को
याद दिलाता है ये हमें शहीदों के बलिदान को ।


राष्ट्रीय पर्व है ये हमारा खुशी का त्योहार
इसी दिन गए थे देश छोड़कर ब्रिटिश सरकार।


इस आजादी को लाने मे उजड़े थे कितने परिवार
सूनी हुई थी कितनी मां की
गोद, बिछड़ा था‌ भाई-बहन का प्यार।


इतने बलिदानो के बाद मिली हैं ये आजादी
ले संकल्प इस आजादी के रक्षा की जिम्मेदारी है हमारी।


है विकसित आज का भारत आत्मनिर्भर,
बढ़ चले है इसके कदम विश्व गुरु बनने के राह पर।


हिम्मत है किस्में जो देखे भारत पर आंख उठाकर,
इसकी रक्षा में कर देंगे हम अपना जान न्योछावर ।


जय भारत जय मां भारती।


संगीता सागर मुजफ्फरपुर, बिहार।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ