Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

शब्दाक्षर राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था द्वारा काव्य अनुष्ठान संपन्न

शब्दाक्षर राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था द्वारा काव्य अनुष्ठान संपन्न

बुधवार शाम को शब्दाक्षर राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में सावन महोत्सव के अंतर्गत नानसागेट प्राचीन शिव मंदिर में नीलकंठ महादेव की आराधना में काव्य अनुष्ठान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी कैलाश चोटिया ने की तथा मुख्य अतिथि शब्दाक्षर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दयाशंकर जांगिड थे। विशिष्ट अतिथि कवि श्रीकांत पारीक, जगदीश प्रसाद जांगिड, सज्जन जोशी, कैलाश शर्मा, संतकुमार सोनी थे। शब्दाक्षर जिलाध्यक्ष कवि रमाकांत सोनी ने अतिथियों का स्वागत किया। सावन महोत्सव में कवियों, साहित्यकारों ने भगवान शिव की आराधना में गीत गजल छंद कविता व भजनों की सुरसरि बहाकर समां महकाया।
इस अवसर पर अथितियों द्वारा महंत प्रभुदयाल शर्मा व देवकी नंदन जोशी का शब्दाक्षर शिव साधक सम्मान माला शाॅल व प्रतीक चिंह देकर किया गया। शब्दाक्षर राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने इस अवसर पर सबको शुभकामनाएं दी और कहा कि देवाधिदेव महादेव की कृपा सरस्वती पुत्रों पर सदैव बनी रहे।
कार्यक्रम में सुरेश कुमार जांगिड, ओमप्रकाश सैन, संत कुमार सोनी, भवानी शंकर सैनी, रिद्धकरण बासोतिया, डाॅ कैलाश शर्मा, राजाराम पेड़ेवाला, देवकी नंदन जोशी, विश्वनाथ शर्मा ने शिव के भजन प्रस्तुत कर मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुरली मनोहर चोबदार, पंकज शाह, राजकुमार छावछरिया, टी.एम त्रिपाठी, सीताराम घोड़ेला, मांगीलाल इंदोरिया, राजेश सोनी, योगेश सोनी, राजकुमार सोनी, सागरमल वर्मा, राजेश सोनी, सुरेश सीकरिया, रवि धूत, श्याम सुंदर रूंथला उपस्थित थे। शब्दाक्षर जिलाध्यक्ष कवि रमाकांत सोनी ने संचालन किया। देवाधिदिव महादेव की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।


हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ